Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल बोलीं वो भाजपाई नहीं, हर हाल में लड़ेंगी चुनाव

भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल बोलीं वो भाजपाई नहीं, हर हाल में लड़ेंगी चुनाव

नई दिल्ली। भारत की सबसे अमीर महिला और ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल (74) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। वो अपने क्षेत्र हिसार से चुनाव लड़ेंगी। सावित्री जिंदल ने साफ़ कर दिया कि वो भाजपाई नहीं हैं, हार हाल में चुनाव लड़ेंगी। आखिरी बार […]

Savitri Jindal
inkhbar News
  • Last Updated: September 13, 2024 09:24:05 IST

नई दिल्ली। भारत की सबसे अमीर महिला और ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल (74) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। वो अपने क्षेत्र हिसार से चुनाव लड़ेंगी। सावित्री जिंदल ने साफ़ कर दिया कि वो भाजपाई नहीं हैं, हार हाल में चुनाव लड़ेंगी।

आखिरी बार लड़ना है चुनाव

सावित्री ने यह कदम तब उठाया है जब सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। सावित्री की जगह पर मंत्री कमल गुप्ता को हिसार से मैदान में उतारा गया है। पर्चा दाखिल करने के बाद सावित्री जिंदल ने कहा कि हिसार मेरा परिवार है। मेरे परिवार ने कहा है कि मुझे चुनाव लड़ना है तो मैं उनकी इच्छा का पालन करूंगी। मैं हिसार को ना नहीं कह सकती। पिछले 20 वर्षों से जनता की सेवा के लिए उनके बीच हूं। जनता की सेवा करने का एक और मौका मिलना चाहिए। यह मेरा आखिरी चुनाव है।

ओपी जिंदल की दूसरी बीबी हैं सावित्री

बता दें कि सावित्री जिंदल मशहूर उद्योगपति व कुरूक्षेत्र से बीजेपी सांसद नवीन जिंदल की मां हैं। वो स्टील किंग के नाम से प्रसिद्ध रहे ओपी जिंदल की पत्नी हैं। सावित्री ओपी जिंदल की दूसरी बीबी हैं। उनकी पहली पत्नी विद्या देवी का कैंसर के कारण निधन हो गया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी साली से दूसरी शादी कर ली थी। हिसार सीट पर सावित्री का मुकाबला अब बीजेपी के मंत्री कमल गुप्ता से होगा।

 

 

कुछ तो बात है मोदी में! अजमेर शरीफ दरगाह PM को देगा ख़ास तोहफा, विपक्ष हुआ बेचैन!