Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • मर गया बेटा, अब खुश हैं अखिलेश यादव! सुल्तानपुर एनकाउंटर में मारे गए अनुज के पिता रो पड़े

मर गया बेटा, अब खुश हैं अखिलेश यादव! सुल्तानपुर एनकाउंटर में मारे गए अनुज के पिता रो पड़े

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर डकैती कांड में शामिल अनुज प्रताप सिंह को STF ने एनकाउंटर में मार गिराया है। लखनऊ एसटीएफ की टीम की आरोपी अनुज और उसके एक साथी के साथ उन्नाव में मुठभेड़ हुई। इसमें अनुज मारा गया। अनुज के मरने के बाद से सोशल मीडिया पर एक वर्ग भड़का हुआ है। […]

Akhilesh Yadav
inkhbar News
  • Last Updated: September 23, 2024 13:47:55 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर डकैती कांड में शामिल अनुज प्रताप सिंह को STF ने एनकाउंटर में मार गिराया है। लखनऊ एसटीएफ की टीम की आरोपी अनुज और उसके एक साथी के साथ उन्नाव में मुठभेड़ हुई। इसमें अनुज मारा गया। अनुज के मरने के बाद से सोशल मीडिया पर एक वर्ग भड़का हुआ है। अब इस मामले में मृतक के पिता ने भी प्रतिक्रिया दी है।

अखिलेश की इच्छा पूरी

एनकाउंटर में मारे गए सुल्तानपुर डकैती कांड के आरोपी अनुज प्रताप सिंह के पिता ने सपा नेता पर नाराजगी जताई है। भावुक पिता ने कहा कि इस एनकाउंटर से अखिलेश यादव की इच्छा पूरी हो गई है। ठाकुरों के एनकाउंटर से उन्हें ख़ुशी मिल गई। अब तो ठाकुर का एनकाउंटर हो गया। जिनके पास 30-40 केस है, उनका एनकाउंटर नहीं होगा लेकिन जिसके ऊपर एक है, उसका हो जायेगा। सरकार की मर्जी है, जो मन कर रहा है वो कर रहे हैं।

कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक अनुज प्रताप सिंह और उसके साथी के साथ उन्नाव के अचलगंज थाना इलाके में मुठभेड़ हुई। अनुज घायल हो गया तो उसका साथ मौके का फायदा उठाकर भाग गया। अनुज को पुलिस जिला अस्पताल ले गई लेकिन तब तक वह मर चुका था। अचलगंज थाना पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इससे पहले पुलिस की मुठभेड़ मंगेश यादव और उसके साथी अजय यादव के साथ हुई थी। मंगेश तो मारा गया लेकिन उसका साथी अजय यादव का अभी इलाज चल रहा है।

 

योगी ने कर दिया ठाकुर का एनकाउंटर, ख़ुशी से झूम उठे अखिलेश यादव!