Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • अपनों की मौत पर काटी जाती है महिलाओं की उंगली, इस देश की डरावनी परंपरा

अपनों की मौत पर काटी जाती है महिलाओं की उंगली, इस देश की डरावनी परंपरा

दुनिया के कई हिस्सों में आज भी कुछ ऐसी अजीब और खतरनाक परंपराएं मौजूद हैं, जो अमानवीय होने के बावजूद निभाई जाती हैं।

Indonesia Strange Tradition
inkhbar News
  • Last Updated: September 25, 2024 17:34:10 IST

नई दिल्ली: दुनिया के कई हिस्सों में आज भी कुछ ऐसी अजीब और खतरनाक परंपराएं मौजूद हैं, जो अमानवीय होने के बावजूद निभाई जाती हैं। इनमें से एक है इंडोनेशिया की ‘डानी’ जनजाति की परंपरा, जहां अपनों की मौत पर महिलाओं की उंगली काटी जाती है। इस परंपरा को ‘इकिपालिन’ कहा जाता है और ये सदियों से चली आ रही है।

Indonesia Strange Tradition

Indonesia Strange Tradition

परिवार के किसी की मौत पर काटी जाती है उंगली

इंडोनेशिया की डानी जनजाति में अगर परिवार के किसी सदस्य की मौत हो जाती है, तो उस घर की महिला को अपनी उंगली का ऊपरी हिस्सा काटना पड़ता है। जितने लोगों की मौत होती है, महिला की उतनी उंगलियां काट दी जाती हैं। यह परंपरा बेहद दर्दनाक और खतरनाक मानी जाती है, लेकिन अब भी कुछ महिलाएं इस प्रथा को मानती हैं।

कैसे काटी जाती है उंगली?

इस प्रथा के तहत, उंगली को पहले रस्सी से कसकर बांध दिया जाता है ताकि खून का बहाव रुक जाए। इसके बाद कुल्हाड़ी से उंगली का ऊपरी हिस्सा काट दिया जाता है। इस दर्दनाक प्रक्रिया को मृत व्यक्ति के प्रति शोक व्यक्त करने और उसके आत्मा की शांति के लिए किया जाता है। हालांकि यह प्रथा बेहद तकलीफदेह और खतरनाक है, लेकिन कुछ समुदाय इसे अब भी मानते हैं।

Indonesia Strange Tradition

Indonesia Strange Tradition

सरकार का हस्तक्षेप और कदम

इंडोनेशिया की सरकार और मानवाधिकार संगठनों ने इस अमानवीय परंपरा को रोकने के लिए कई प्रयास किए हैं। सरकार ने इसे गैरकानूनी घोषित कर दिया है और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाए जा रहे हैं। हालांकि, अभी भी कुछ जगहों पर यह परंपरा चोरी-छिपे निभाई जा रही है।

क्यों काटी जाती है उंगली?

डानी जनजाति के लोग मानते हैं कि उंगली काटकर वे अपने प्रियजन की आत्मा को शांति देते हैं और बुरी नजर से बचाते हैं। इसे शोक और समर्पण का प्रतीक माना जाता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। यह केवल अंधविश्वास पर आधारित परंपरा है, जो अब धीरे-धीरे खत्म हो रही है।

 

ये भी पढ़ें: दक्षिण कोरिया में मौत के बाद शव से बनाए जाते हैं मोती, घर की सजावट के रूप में रखी जाती है राख

ये भी पढ़ें: एक पक्षी से रातोंरात बन सकते हैं करोड़पति! बस चाहिए सरकार से लाइसेंस, जानिए कैसे…