Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • कंगना ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी गाड़ी, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

कंगना ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी गाड़ी, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने लग्ज़री कार लैंड रोवर रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी LWB खरीदी है।गाड़ी की कीमत मुंबई में करीब 3.81 करोड़ रुपये है। जिस शोरूम से कंगना ने ये गाडी खरीदी उस शोरूम के इंस्टाग्राम पेज ने कंगना की तस्वीरें शेयर की है। अपने भतीजे के साथ किया नई […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: September 30, 2024 13:38:05 IST

नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने लग्ज़री कार लैंड रोवर रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी LWB खरीदी है।गाड़ी की कीमत मुंबई में करीब 3.81 करोड़ रुपये है। जिस शोरूम से कंगना ने ये गाडी खरीदी उस शोरूम के इंस्टाग्राम पेज ने कंगना की तस्वीरें शेयर की है।

अपने भतीजे के साथ किया नई गाड़ी का स्वागत

कंगना ने अपने भतीजे अश्वत्थामा के साथ अपनी नई गाड़ी का स्वागत किया। तस्वीरो में उनके साथ उनके भतीजे को भी देखा जा सकता है। यह 5-सीटर लग्जरी कार है। शोरूम के ऑफिसियल इंस्टाग्राम पेज पर कंगना की गाड़ी के साथ शेयर फोटो पर कैप्शन में कंगना को बधाई देते हुए लिखा हुआ है ”बॉलीवुड की क्वीन कंगना को उनकी जबरदस्त राइड पर बधाई -रेंज रोवर। कंगना ने अपने कार कलेक्शन में ये एक और नई गाडी जोड़ी है। वायरल फोटो में कंगना इस दौरान सफेद सूट सलवार पहने हुए नजर आ रही हैं। हाथो में उन्होंने पूजा की थाली पकड़ी हुई है। ये तस्वीरें उनके हिमाचल वाले घर की बताई जा रही हैं।

Also Read…

बिहार के सीतामढ़ी-शिवोहर में बाढ़ से बुरा हाल, टूटा बांध, कई गांवों में घुसा पानी, जमैका के PM आज पहुंचेंगे भारत

इमरजेंसी की रिलीज़ पर लहरा रही तलवार

बता दें कि कंगना की फिल्म इमरजेंसी 6 सितम्बर को रिलीज़ होने वाली थी लेकिन सेंसर बोर्ड से विवाद और सिख समुदाय द्वारा इसके विरोध के कारण ये फिल्म अबतक रिलीज़ नहीं हो सकी और अब ये फिल्म कब रिलीज होगी इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

 

Also Read…

राष्ट्रपति को किया नंगा, इस देश के लोगों ने ऐसा क्यों किया जो उतारनी पड़ गई इज़्ज़त!

इजरायली हमले में 33 लोगों की मौत, 195 घायल, चक्रवात कहां मचाएगा तबाही? UP समेत इन राज्यों में आएगी मुसीबत!