Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • कंगना रनौत जल्द ही दिखाई देंगी ट्रिपल रोल में, तनु वेड्स मनु 3 फिल्म हुई फाइनल

कंगना रनौत जल्द ही दिखाई देंगी ट्रिपल रोल में, तनु वेड्स मनु 3 फिल्म हुई फाइनल

नई दिल्ली :  कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी एक तरफ अटकी हुई है। सेंसर बोर्ड ने इसमें बदलाव करने को कहा है। वहीं दूसरी तरफ कंगना के लिए एक अच्छी खबर आई है। कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि ‘तनु वेड्स मनु’ का तीसरा पार्ट आ सकता है। अब शायद इसे फाइनल […]

kangana ranaut tanu weds manu 3
inkhbar News
  • Last Updated: October 4, 2024 23:03:44 IST

नई दिल्ली :  कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी एक तरफ अटकी हुई है। सेंसर बोर्ड ने इसमें बदलाव करने को कहा है। वहीं दूसरी तरफ कंगना के लिए एक अच्छी खबर आई है। कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि ‘तनु वेड्स मनु’ का तीसरा पार्ट आ सकता है। अब शायद इसे फाइनल कर दिया गया है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि इसमें कंगना का ट्रिपल रोल हो सकता है।उनकी पिछली कई फिल्में फ्लॉप रही हैं। इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीदें होंगी। हो सकता है कि इस फिल्म से वह शाहरुख खान स्टाइल में वापसी करें।

‘तनु वेड्स मनु 3’ आइडिया फाइनल

साल 2011 में आनंद एल राय ने ‘तनु वेड्स मनु’ बनाई थी। इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था। चार साल बाद इसका दूसरा पार्ट आया जो ब्लॉकबस्टर रहा। अपने समय में यह महिला प्रधान भूमिका वाली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म थी। ‘तनु वेड्स मनु 3’ का लोग कई सालों से इंतजार कर रहे हैं। पिंकविला के मुताबिक यह फिल्म अब बन रही है। आनंद एल राय ने फिल्म का आइडिया फाइनल कर लिया है।

तीसरे पार्ट की कहानी क्या होगी

फिल्म का तीसरा पार्ट वहीं से शुरू होगा, जहां दूसरा पार्ट खत्म हुआ था। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि यह सही मायने में सीक्वल होगा। पहले दो पार्ट की भावना को बरकरार रखते हुए तीसरे पार्ट में हास्य और रोमांस का डबल डोज होगा। फिल्म का बेसिक आइडिया लॉक कर दिया गया है। फिल्म 2025 की दूसरी छमाही में फ्लोर पर आने की संभावना है।

कंगना का ट्रिपल रोल

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ‘तनु वेड्स मनु 3’ में कंगना रनौत ट्रिपल रोल में नजर आएंगी। उनके अपोजिट आर माधवन सिंगल रोल में नजर आएंगे। इससे पहले वे दूसरे पार्ट में डबल रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म में कंगना पहली बार ट्रिपल रोल निभाने जा रही हैं। उन्हें अभी डायरेक्टर से पूरी कहानी सुनने का इंतजार है।

कब रिलीज होगी?

फिल्म की शूटिंग अगले साल जुलाई तक शुरू हो सकती है। आनंद एल राय फिलहाल धनुष और कृति सनोन के साथ ‘तेरे मेरे इश्क’ की शूटिंग कर रहे हैं। कंगना भी ‘इमरजेंसी’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। ‘तनु वेड्स मनु 3’ 2026 में रिलीज हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें :-

नवरात्रि के दूसरे दिन झंडेवालान माता मंदिर में भव्य आरती, महाराष्ट्र के कोल्हापुर से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे राहुल गांधी