Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • डासना मंदिर गिराने जा रहे थे मुसलमान, दौड़ी-दौड़ी आई योगी की पुलिस कर दिया इलाज

डासना मंदिर गिराने जा रहे थे मुसलमान, दौड़ी-दौड़ी आई योगी की पुलिस कर दिया इलाज

लखनऊ। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश में बवाल हो गया है। शुक्रवार की रात में सैकड़ों मुस्लिम डासना देवी मंदिर के बाहर पहुंचे। बताया जा रहा है कि वो लोग मंदिर गिराने पहुंचे हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड़ कर भगाया। […]

Dasna temple
inkhbar News
  • Last Updated: October 5, 2024 13:39:39 IST

लखनऊ। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश में बवाल हो गया है। शुक्रवार की रात में सैकड़ों मुस्लिम डासना देवी मंदिर के बाहर पहुंचे। बताया जा रहा है कि वो लोग मंदिर गिराने पहुंचे हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड़ कर भगाया। बवाल की आशंका को देखते हुए डासना मंदिर पर पुलिस-पीएसी तैनात कर दिया गया है।

पैगंबर को लेकर विवादित बयान

हिंदी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में महंत ने भड़काऊ बयान उस समय दिया जब दशहरे पर रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले को न जलाने की सलाह दे रहे थे। उन्होंने कहा कि रावण की जगह दशहरे पर आप सब मोहम्मद के पुतले जलाने चाहिए। यति नरसिंहानंद गिरी के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मेघनाथ सबसे चरित्रवान

अब नरसिंहानंद के विवादित भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ सिहानी गेट थाने में मामला दर्ज किया गया है। हिंदी भवन में 29 सितंबर को कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यति नरसिंहानंद पर दूसरे धर्म की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। नरसिंहानंद ने कार्यक्रम के दौरान कहा था कि मेघनाथ जैसा चरित्रवान व्यक्ति इस धरती पर कोई और नहीं हुआ है। कुंभकर्ण जैसा कोई वैज्ञानिक योद्धा नहीं हुआ है। पता नहीं हम उनको क्यों जलाते हैं।

 

नरसिंहानंद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पैंगबर मोहम्मद पर की थी विवादित टिप्पणी