Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड के इस सुपरस्टार के परिवार को लगा था किसी का श्राप, डर से नहीं की शादी

बॉलीवुड के इस सुपरस्टार के परिवार को लगा था किसी का श्राप, डर से नहीं की शादी

नई दिल्ली : बॉलीवुड में कई रोचक घटनाएं और किस्से सुनने को मिलते हैं। कुछ अभिनेताओं से जुड़े किस्से बेहद मजेदार और हैरान करने वाले होते हैं। ऐसे ही एक अभिनेता की कहानी है, जिसने एक अंधविश्वास के चलते शादी नहीं की और मरते दम तक कुंवारा रहा। पर्दे पर पति और पिता की भूमिका […]

Hema Malini and Sanjeev Kapoor
inkhbar News
  • Last Updated: October 8, 2024 21:20:43 IST

नई दिल्ली : बॉलीवुड में कई रोचक घटनाएं और किस्से सुनने को मिलते हैं। कुछ अभिनेताओं से जुड़े किस्से बेहद मजेदार और हैरान करने वाले होते हैं। ऐसे ही एक अभिनेता की कहानी है, जिसने एक अंधविश्वास के चलते शादी नहीं की और मरते दम तक कुंवारा रहा। पर्दे पर पति और पिता की भूमिका निभाने वाला यह अभिनेता असल जिंदगी में कभी पति और पिता नहीं बन पाया।

हेमा मालिनी के साथ था अफेयर

हम बात कर रहे हैं संजीव कपूर की, जिनका हेमा मालिनी के साथ अफेयर एक समय काफी चर्चा में रहा था। कहा जाता है कि संजीव हेमा के प्यार में पागल थे। हालांकि, उनका रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया। इसके बाद उनका नाम अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित से भी जुड़ा, लेकिन एक श्राप के चलते उन्होंने किसी से शादी नहीं की।

परिवार को श्राप लगा था

इस श्राप के डर से वे कुंवारे रहे. खबर के मुताबिक संजीव कपूर के परिवार को श्राप लगा था। इसके चलते जब उनके परिवार का सबसे बड़ा बेटा दस साल का होता था, तो उसके पिता की मौत हो जाती थी। यही वजह है कि संजीव के परिवार में कई लोग 50 की उम्र से पहले ही चल बसे। संजीव कपूर के दादा, पिता, चाचा और उनके भाई के साथ ऐसा हो चुका था और इसी डर से संजीव कपूर ने शादी नहीं की, कहीं उनके साथ भी ऐसा न हो जाए।

महज 47 की उम्र में हुआ निधन

संजीव कपूर ने श्राप के डर से शादी नहीं की, लेकिन वह दिल के मरीज थे। उनके परिवार में कई लोगों को यह बीमारी थी और इसी वजह से उनकी कम उम्र में ही मौत हो गई। खुद संजीव कपूर ने भी महज 47 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 6 नवंबर 1985 को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें :-

सिंगर तुसली कुमार पर गिरी दीवार, शूट के दौरान हो गई बुरी तरह ज़ख़्मी