Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • मंदिर से लौट रही लड़की को छेड़ने लगे मुसलमान, चंडी बनकर तीनों की चप्पल से बक्कल उतार दी

मंदिर से लौट रही लड़की को छेड़ने लगे मुसलमान, चंडी बनकर तीनों की चप्पल से बक्कल उतार दी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मंदिर से लौट रही एक हिन्दू युवती के साथ तीन मुस्लिम युवकों ने छेड़छाड़ की। बताया जा रहा है कि लड़की अपने मौसरे भाई के साथ बाइक से जा रही थी। युवकों ने लड़की को देखकर अश्लील कमेंट्स किए और छेड़खानी की। इसके बाद लड़की ने तीनों को पकड़ा […]

Moradabad
inkhbar News
  • Last Updated: October 10, 2024 09:26:55 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मंदिर से लौट रही एक हिन्दू युवती के साथ तीन मुस्लिम युवकों ने छेड़छाड़ की। बताया जा रहा है कि लड़की अपने मौसरे भाई के साथ बाइक से जा रही थी। युवकों ने लड़की को देखकर अश्लील कमेंट्स किए और छेड़खानी की। इसके बाद लड़की ने तीनों को पकड़ा और उसे अच्छे से कूट दिया। तीनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

मामला मुरादाबाद जिले के कांठ नगर का है। लड़की मंदिर से लौट रही थी। यहां के एक मोहल्ले की रहने वाली लड़की बाइक से मौसरे भाई के साथ लौट रही थी। नगर में ही कुमार पेट्रोल पंप के सामने जब वो पहुंची तो तीन युवकों ने अश्लील कमेंट्स किया और बैड टच करने लगे। यह देखकर लड़की भड़क गई और बाइक से उतर कर तीनों को चप्पलों से पीटने लगी। उसने तीनों युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

तीनों गए जेल

इस हमले में लड़की को भी हल्की चोटें आई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। FIR के बाद तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया , जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपी युवक की पहचान मोहम्मद साहिब, इमरान और सलमान के नाम से हुई है।

 

 

अखिलेश की सरकार आते ही गायब करा दूंगी, सपा नेत्री ने रेस्टोरेंट संचालक को दी धमकी

 

बिहार: सरकारी स्कूलों की टीचर्स अब नहीं पहन पाएंगी जींस और टी शर्ट, सरकार ने लगाई रोक