चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद से पार्टी में जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। सब एक दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ने में लगे हुए हैं। कोई हार के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जिम्मेदार ठहरा रहा है तो कोई शैलजा पर। इसी बीच पार्टी पर एक बड़ा आरोप लगा है।
दरअसल कांग्रेस के करीबी कहे जाने वाले एक राजनीतिक विश्लेषक ने दावा किया है कि हरियाणा कांग्रेस अय्याशी का अड्डा बन चुका है। उन्होंने केसी वेणुगोपाल पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ये नहीं देखा कि हरियाणा में संगठन मजबूत नहीं है। महिला मित्रों को टिकट बाँट दिया। हरियाणा प्रदेश क्या आपकी अय्याशी का अड्डा बन गया हुआ है।
कांग्रेसी अपनी पराजय को EVM और चुनाव आयोग के दफ्तर में ढूंढ रहे हैं।
इधर उनके ही कार्यकर्ता पत्रकार ने सारी पोल खोल दी है।शारदा राठौर जी ने तो पहले ही कांग्रेस पार्टी के अंदर चमड़ी और दमड़ी का महत्व समझा दिया था।
पराजय के सारे बीज कांग्रेस के अंदर ही हैं भाई ! pic.twitter.com/g5gl30Xss2
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) October 9, 2024
इस दावे को लेकर भाजपा अब हमलावर हो गई हुई है। हरियाणा बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि कांग्रेसी अपनी पराजय को EVM और चुनाव आयोग के दफ्तर में ढूंढ रहे हैं। इधर उनके ही कार्यकर्ता पत्रकार ने सारी पोल खोल दी है। शारदा राठौर जी ने तो पहले ही कांग्रेस पार्टी के अंदर चमड़ी और दमड़ी का महत्व समझा दिया था। पराजय के सारे बीज कांग्रेस के अंदर ही हैं भाई।
मंदिर से लौट रही लड़की को छेड़ने लगे मुसलमान, चंडी बनकर तीनों की चप्पल से बक्कल उतार दी
अखिलेश की सरकार आते ही गायब करा दूंगी, सपा नेत्री ने रेस्टोरेंट संचालक को दी धमकी