Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • भारत में तूफान ने तबाही मचा दी! चारों तरफ मचा हाहाकार, समुद्री राक्षस को देखकर त्राहिमाम कर रहे लोग

भारत में तूफान ने तबाही मचा दी! चारों तरफ मचा हाहाकार, समुद्री राक्षस को देखकर त्राहिमाम कर रहे लोग

नई दिल्ली। समुद्री राक्षस ने भारत में दस्तक दे दी है। बंगाल की खाड़ी से उठा तूफ़ान गुरुवार रात 12:30 बजे ओडिशा के तट से टकराया। IMD के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव समुद्री चक्रवात दाना में बदल चुका है। तूफ़ान की वजह से भारत के कुछ हिस्सों में भयंकर तबाही […]

Dana Cyclone
inkhbar News
  • Last Updated: October 25, 2024 09:05:37 IST

नई दिल्ली। समुद्री राक्षस ने भारत में दस्तक दे दी है। बंगाल की खाड़ी से उठा तूफ़ान गुरुवार रात 12:30 बजे ओडिशा के तट से टकराया। IMD के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव समुद्री चक्रवात दाना में बदल चुका है। तूफ़ान की वजह से भारत के कुछ हिस्सों में भयंकर तबाही मची हुई है। ओडिशा में नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स यानी NDRF और फायर ब्रिगेड की 288 टीमें तैनात की गई है।

हाईअलर्ट  पर सरकार

ओडिशा में 14 जिलों के 3,000 गांवों से 10 लाख से अधिक लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि चक्रवात दाना की वजह से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। भारतीय तटरक्षक बल हाई अलर्ट पर है। ओडिशा में गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों और सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया है। भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर तक 300 फ्लाइट कैंसिल और 552 ट्रेनें रद्द कर दी गई है।

इन 7 राज्यों में तूफ़ान का असर-

ओडिशा
पश्चिम बंगाल
आंध्र प्रदेश
झारखंड
छत्तीसगढ़
बिहार
तमिलनाडु

किसने दिया दाना नाम?

आपको बता दें कि ‘दाना’ का नाम सऊदी अरब ने दिया है। इसका अर्थ उदारता है। यदि किसी आंधी की गति 62 किमी प्रति घंटे से ज्यादा होती है तो फिर ऐसे में उन्हें एक नाम देना होता है। वहीं अगर तूफानी हवा 137 किमी प्रति घंटे पार होती है तो उसे चक्रवाती तूफ़ान कहते हैं।

 

एक धक्के में गिरा देंगे मस्जिद! उत्तरकाशी में बेकाबू हिन्दुओं ने सड़क पर मचाया तांडव, मुसलमानों को दे डाला अल्टीमेटम

फुलपुर में अखिलेश को बुद्धू बना गए राहुल, नाक के नीचे कर दिया ऐसा खेल सपा को लगा धक्का