Inkhabar

संभोग के बाद ये मादाएं अपने ही पार्टनर को बनाती है शिकार

नई दिल्ली: आपने कई बार सुना होगा कि ‘प्यार के लिए हम जान दे देंगे’। आज हम जिन जीवों की बात कर रहे हैं, वे प्यार के लिए जान ले लेते हैं। दरअसल, ये जीव जिस साथी से प्यार करते हैं, उसे मारकर खा जाते हैं। विज्ञान की भाषा में ऐसे जीवों को “sexual cannibalism” […]

love and then kill
inkhbar News
  • Last Updated: October 29, 2024 22:30:48 IST

नई दिल्ली: आपने कई बार सुना होगा कि ‘प्यार के लिए हम जान दे देंगे’। आज हम जिन जीवों की बात कर रहे हैं, वे प्यार के लिए जान ले लेते हैं। दरअसल, ये जीव जिस साथी से प्यार करते हैं, उसे मारकर खा जाते हैं। विज्ञान की भाषा में ऐसे जीवों को “sexual cannibalism” यानि यौन नरभक्षण कहा जाता है। हैरान करने वाली बात यह है कि धरती पर ऐसे एक या दो जीव नहीं हैं। बल्कि, अलग-अलग प्रजातियों में ऐसे कई जीव पाए जाते हैं। आइए आज हम आपको इनके बारे में विस्तार से बताते हैं।

प्रेइंग मेंटिस

प्रेइंग मेंटिस ऐसा ही एक जीव है जो पहले अपने साथी से प्यार करती है और फिर उसे मारकर खा जाती है। दरअसल, मादा प्रेइंग मेंटिस के बारे में कहा जाता है कि वह अपने साथी के साथ संभोग करती है और फिर उसे काटकर खा जाती है। शोध के बाद वैज्ञानिकों का तर्क है कि मेंटिस ऐसा इसलिए करता है क्योंकि यह व्यवहार मादा की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा, इससे मादा की शारीरिक शक्ति भी बढ़ती है, जिससे वह बेहतर तरीके से अंडे देती है।

जंपिंग स्पाइडर

जंपिंग स्पाइडर में भी यौन नरभक्षण देखा गया है। इसमें मादा जंपिंग स्पाइडर संभोग के बाद अपने नर साथी को खा जाती है। मादा मकड़ी ऐसा इसलिए करती है क्योंकि वह नहीं चाहती कि नर मकड़ी उस पर नियंत्रण रखे। जैसे ही नर मकड़ी ऐसा करने की कोशिश करती है, मादा मकड़ी उसका शिकार कर लेती है। इसके अलावा मादा जंपिंग स्पाइडर कई बार अपनी प्रजनन क्षमता बढ़ाने और अपने पोषण के लिए भी ऐसा करती हैं।

 

यह भी पढ़ें :