Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन, लंबे समय से थे बीमार

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन, लंबे समय से थे बीमार

नई दिल्ली : दिवाली के जश्न के बीच बॉलीवुड जगत से एक बुरी खबर आई है। देश के जाने-माने फैशन डिजाइनर रोहित बल का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। रोहित बल के निधन की खबर फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया यानी FDCI ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। वह लंबे […]

Fashion Designer Rohit Bal
inkhbar News
  • Last Updated: November 1, 2024 22:36:50 IST

नई दिल्ली : दिवाली के जश्न के बीच बॉलीवुड जगत से एक बुरी खबर आई है। देश के जाने-माने फैशन डिजाइनर रोहित बल का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। रोहित बल के निधन की खबर फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया यानी FDCI ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। वह लंबे समय से दिल से जुड़ी बीमारी से पीड़ित थे और आईसीयू में भर्ती थे। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित का निधन

रोहित बल के निधन की जानकारी काउंसिल ऑफ इंडिया यानी FDCI ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। दरअसल, वह लंबे समय से दिल की बीमारी से पीड़ित थे। इसलिए बीच में उन्होंने अपने काम से ब्रेक भी लिया था। हालांकि, पिछले साल जब उनकी हालत में सुधार हुआ तो उन्होंने वापसी भी की। रोहित बल का आखिरी शो लैक्मे इंडिया फैशन वीक था।

अनन्या पांडे भी रोहित बहल की शो स्टॉपर हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ananya ? (@ananyapanday)

 

रोहित बल के पिछले शो में कई बड़े सितारों ने हिस्सा लिया था। इसकी शो स्टॉपर बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे थीं। इस शो के दौरान रोहित बहल थोड़ा लड़खड़ाते हुए नजर आए। यह देख फैंस भी काफी दुखी हुए। आपको बता दें कि रोहित बल ने अपने काम की शुरुआत अपने भाई के साथ ऑर्किड ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना से की थी। इसके बाद उन्होंने 1990 में स्वतंत्र रूप से अपना कलेक्शन लॉन्च किया। बहुत कम लोग जानते हैं कि रोहित बल ने अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के लिए कॉस्ट्यूम भी डिजाइन किए थे।

 

यह भी पढ़ें :-