Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • कैसा होता है मंगल ग्रह पर मौसम के मिजाज, क्या लोग रह पाएंगे या नहीं?

कैसा होता है मंगल ग्रह पर मौसम के मिजाज, क्या लोग रह पाएंगे या नहीं?

नई दिल्ली: मंगल ग्रह जिसे ‘लाल ग्रह’ के नाम से भी जाना जाता है, लंबे समय से वैज्ञानिकों के लिए जिज्ञासा का केंद्र बना हुआ है। पृथ्वी के सबसे नजदीकी ग्रहों में से एक होने के कारण मंगल पर जीवन की संभावना, मानव बस्ती बसाने के विचार और यहां का मौसम हमेशा चर्चा का विषय […]

Weather On Mars, Human Survival On Mars Possible or Not
inkhbar News
  • Last Updated: November 2, 2024 19:50:28 IST

नई दिल्ली: मंगल ग्रह जिसे ‘लाल ग्रह’ के नाम से भी जाना जाता है, लंबे समय से वैज्ञानिकों के लिए जिज्ञासा का केंद्र बना हुआ है। पृथ्वी के सबसे नजदीकी ग्रहों में से एक होने के कारण मंगल पर जीवन की संभावना, मानव बस्ती बसाने के विचार और यहां का मौसम हमेशा चर्चा का विषय रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस लाल ग्रह पर मौसम का क्या हाल रहता है।

कितना होता है लाल ग्रह पर तापमान

मंगल का मौसम पृथ्वी से काफी अलग है। पृथ्वी पर जहां गर्मी, सर्दी, बसंत और पतझड़ जैसे चार प्रमुख मौसम होते हैं, वहीं मंगल पर ऐसा कोई स्थिर मौसम नहीं देखा जाता है। यहां का औसत तापमान बहुत कम होता है। बता दें यह दिन में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है, लेकिन रात में यह तेजी से गिरकर शून्य से 100 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच सकता है। यह तापमान का उतार-चढ़ाव मानव जीवन के अनुकूल नहीं है। वहीं मंगल ग्रह पर धूल भरे तूफान भी आम हैं, जो पूरे ग्रह को ढक सकते हैं और कई महीनों तक बने रह सकते हैं। ये तूफान सूर्य की रोशनी को रोक देते हैं और तापमान को प्रभावित करते हैं। ऐसे तूफानों के कारण मंगल की सतह पर जीवन या बाकी गतिविधियों के लिए चुनौतिया बढ़ जाती हैं।

Mars, Planet Science

मौसम की स्थितियों को समझना जरूरी

मंगल का वायुदाब भी पृथ्वी से काफी कम है। बता दें ग्रह सूर्य से अधिक दूरी पर स्थित होने के कारण उसे सूर्य से ऊर्जा भी कम मिलती है, जिससे यहां गर्मी का स्तर सीमित रहता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यदि मंगल पर भविष्य में मानव बस्ती बसाने के प्रयास किए जाएं, तो यहां की मौसम की स्थितियों को समझना और उसके अनुसार तैयारी करना बेहद जरूरी होगा। वहीं मंगल ग्रह पर मौसम की यह स्थिति यह दर्शाती है कि मानव बस्ती या किसी भी प्रकार के जीवन के लिए यह ग्रह अभी तक अनुकूल नहीं है। हालांकि भविष्य में तकनीकी प्रगति के साथ, इस लाल ग्रह पर जीवन के सपने को साकार करने के प्रयास जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें: Video: शाम को ATM से निकाले करारे नोट, रात में यूं लक्ष्मी को पटाखों की तरह जलाकर कर दिया राख!