Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • IPL 2025 के मेगा ऑक्शन की तारीख आई सामने, सऊदी अरब में होगा आयोजन

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन की तारीख आई सामने, सऊदी अरब में होगा आयोजन

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के लिए खिलाड़ियों की मेगा ऑक्शन की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। यह ऑक्शन 24 और 25 नवंबर 2024 को सऊदी अरब के जेद्दा में होगी। नीलामी कार्यक्रम जेद्दा के अबादी अल जोहर एरिना में आयोजित किया जाएगा। दरअसल, सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन […]

IPL 2025 Auction
inkhbar News
  • Last Updated: November 5, 2024 22:17:12 IST

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के लिए खिलाड़ियों की मेगा ऑक्शन की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। यह ऑक्शन 24 और 25 नवंबर 2024 को सऊदी अरब के जेद्दा में होगी। नीलामी कार्यक्रम जेद्दा के अबादी अल जोहर एरिना में आयोजित किया जाएगा। दरअसल, सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी थी। इसके बाद सभी को नीलामी की तारीखों के ऐलान का इंतजार था।

करोड़ों क्रिकेट फैंस इस पल का इंतजार कर रहे थे। अब तारीखों के ऐलान के बाद सभी को इंतजार है कि कौन सी फ्रेंचाइजी किस खिलाड़ी पर कितनी बोली लगाती है। ऑक्शन की तारीख और जगह के आधिकारिक ऐलान से पहले कहा जा रहा था कि खिलाड़ियों की ऑक्शन सऊदी अरब की राजधानी रियाद में होगी। हालांकि, अब ऑक्शन जेद्दा में होने जा रही है।

इस बार का ऑक्शन काफी बड़ा होगा

आपको बता दें कि इस साल की ऑक्शन काफी बड़ी है, जिसमें भारत के हाई प्रोफाइल सितारे जैसे ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह हिस्सा लेने वाले हैं। 10 फ्रेंचाइजी के पास 204 स्लॉट के लिए खर्च करने के लिए कुल करीब 641.5 करोड़ रुपये होंगे। इन 204 स्लॉट में से 70 विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं। अब तक 10 फ्रेंचाइजी ने 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिनका कुल खर्च 558.5 करोड़ रुपये है।

 

यह भी पढ़ें :-