Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • दुनिया के इन 26 देशों में भारत के लिए Visa-free एंट्री, कोई रोक-टोक नहीं

दुनिया के इन 26 देशों में भारत के लिए Visa-free एंट्री, कोई रोक-टोक नहीं

नई दिल्ली: अगर आप उन लोगों में से हैं जो दुनिया घूमने का सपना रखते हैं देखते हैं, तो बता दें कुछ देशों में भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा फ्री एंट्री उपलब्ध है। आइए जानते है उन देशों की लिस्ट जहां आप बिना वीजा अप्लाई करे भी जा सकते है और अपने हजारों रुपये […]

Visa Free Passport, 26 countries, Travel News
inkhbar News
  • Last Updated: November 6, 2024 22:10:14 IST

नई दिल्ली: अगर आप उन लोगों में से हैं जो दुनिया घूमने का सपना रखते हैं देखते हैं, तो बता दें कुछ देशों में भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा फ्री एंट्री उपलब्ध है। आइए जानते है उन देशों की लिस्ट जहां आप बिना वीजा अप्लाई करे भी जा सकते है और अपने हजारों रुपये बचा सकते हैं।

थाईलैंड और भूटान

सबसे पहले बात करते हैं थाईलैंड की, जो भारतीय पर्यटकों का पसंदीदा डेस्टिनेशन है। भारतीय नागरिक 30 दिनों के लिए बिना वीजा के थाईलैंड जा सकते हैं। वहीं इस दौरान वे बैंकॉक और पटाया जैसी खूबसूरत जगहों को देखने का मज़ा ले सकते है। इसके साथ ही भारत का पड़ोसी देश भूटान भी भारतीय नागरिकों को 14 दिनों के लिए वीजा-फ्री प्रवेश की सुविधा देता है। हिमालय की गोद में बसा यह देश अपने जंगलों, पहाड़ों और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा, नेपाल में भी भारतीयों के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं है। नेपाल में स्थित माउंट एवरेस्ट और प्राचीन मंदिर यहां पर्यटकों को खूब पसंद आता हैं।

Thailand and Bhutan

बिना वीजा घूम सकेंगे मॉरीशस

इसके अलावा मॉरीशस भी एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है, जहां भारतीय पर्यटक 90 दिनों तक बिना वीजा के रह सकते हैं। यहां के समुद्र तट और प्राकृतिक सुंदरता इसे छुट्टियां बिताने के लिए एक बेहतरीन जगह बनाती हैं। इसके साथ ही मलेशिया में भी भारतीय नागरिकों के लिए 31 दिसंबर 2024 तक 30 दिनों के लिए वीजा-फ्री प्रवेश की सुविधा है। इस देश में आधुनिकता और परंपरा का संगम देखा जा सकता है और यहां विभिन्न प्रकार के भारतीय, चीनी और इंडोनेशियाई व्यंजन उपलब्ध हैं।

Mauritius

ईरान, केन्या समेत कई देश

वहीं केन्या, ईरान, बारबाडोस, गाम्बिया, ग्रेनाडा, हैती, किरिबाती, सेंट किट्स और नेविस, सेनेगल, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, त्रिनिदाद और टोबैगो में 90 दिनों तक फ्री वीजा उपलब्ध है. इसके अलावा अंगोला, मकाओ, माइक्रोनेशिया, वानुअतु में 30 दिन और डोमिनिका, अल साल्वाडोर में 180 दिनों तक वीजा फ्री एंट्री है. इसके साथ ही फिजी में 120 दिन, कजाकिस्तान में 14 दिन, फिलिस्तीनी क्षेत्र, जमैका में भी वीजा फ्री एंट्री है. तो अगली बार जब आप यात्रा का प्लान बनाएं, तो इन देशों को एक बार ज़रूर देख लें।

ये भी पढ़ें: आईवीएफ से पैदा हुए बच्चों में हार्ट की बीमारियों का खतरा अधिक, रिसर्च में हुआ खुलासा