Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • ‘छोड़कर जा रहा हूं, देश की पसंद स्वीकार’, चुनाव के नतीजों के बाद राष्ट्रपति बाइडेन ने दिया भावुक संदेश

‘छोड़कर जा रहा हूं, देश की पसंद स्वीकार’, चुनाव के नतीजों के बाद राष्ट्रपति बाइडेन ने दिया भावुक संदेश

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चुनाव के नतीजों के बाद राष्ट्र को संबोधित किया है। जो बाइडेन ने कहा, “एक देश किसी एक या दूसरे को चुनता है। हम देश की पसंद को स्वीकार करते हैं। हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था निष्पक्ष है।” बाइडेन ने इस दौरान कमला हैरिस की तारीफ की। उन्होंने कहा, “हम […]

Joe Biden
inkhbar News
  • Last Updated: November 8, 2024 09:13:14 IST

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चुनाव के नतीजों के बाद राष्ट्र को संबोधित किया है। जो बाइडेन ने कहा, “एक देश किसी एक या दूसरे को चुनता है। हम देश की पसंद को स्वीकार करते हैं। हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था निष्पक्ष है।” बाइडेन ने इस दौरान कमला हैरिस की तारीफ की। उन्होंने कहा, “हम सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़कर जा रहे हैं। हमारे कार्यकाल में 74 दिन बचे हैं। लोकतंत्र में हमेशा लोगों की इच्छा प्रबल होती है।”

डोनाल्ड ट्रंप को दी बधाई

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने दो सौ से अधिक वर्षों तक दुनिया के सबसे बड़े स्वशासन को सफलतापूर्वक चलाया है। अमेरिका के लोकतंत्र में चुनाव के परिणामों का सम्मान किया जाता है और यह पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय है। राष्ट्रपति बाइडेन ने अपने संबोधन में राष्ट्रपति-चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को उनकी जीत पर बधाई दी और यह सुनिश्चित किया कि उनकी पूरी प्रशासनिक टीम शांतिपूर्ण संक्रमण प्रक्रिया (सत्ता सौंपने) सुनिश्चित करने के लिए ट्रंप की टीम के साथ काम करेगी। उन्होंने कहा, “यह लोकतंत्र की ताकत है, कि हम अपनी पसंद के नेताओं को शांतिपूर्वक चुनते हैं।”

कमला हैरिस के अभियान की तारीफ की

उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के बारे में बाइडेन ने कहा कि उन्होंने एक प्रेरणादायक अभियान चलाया और सुनिश्चित किया कि उनके समर्पण और कड़ी मेहनत को हमेशा याद रखा जाएगा। बिडेन ने कहा कि हैरिस और उनकी पूरी टीम को अपने अभियान पर गर्व होना चाहिए। राष्ट्रपति बाइडेन ने अमेरिकी चुनाव प्रणाली की अखंडता पर जोर दिया और कहा कि यह प्रणाली निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय है, जिसमें कोई भी जीते या हारे, भरोसा किया जा सकता है।

Also Read- कानून व्यवस्था पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- UP सरकार एक करोड़ का जुर्माना दे

CM दरबार में सुनवाई न होने पर अखिलेश ने सुनाई खरी-खोटी, बस ड्राइवर के टॉवर पर चढ़ने से मचा बवाल