Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • बगीचा बना मुसीबत… बेंगलुरु के कपल ने उगाए ऐसे पौधे, दोनों हुए गिरफ्तार

बगीचा बना मुसीबत… बेंगलुरु के कपल ने उगाए ऐसे पौधे, दोनों हुए गिरफ्तार

नई दिल्ली: सिक्किम का एक कपल जो बेंगलुरु में रहते थे, उनको अपने बालकनी के बगीचे में गांजा उगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कपल ने फेसबुक पर अपने बगीचे का वीडियो शेयर किया था। जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। कपल ने गांजा उगाया दंपति की पहचान (37) वर्षीय सागर गुरुंग […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 12, 2024 10:45:19 IST

नई दिल्ली: सिक्किम का एक कपल जो बेंगलुरु में रहते थे, उनको अपने बालकनी के बगीचे में गांजा उगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कपल ने फेसबुक पर अपने बगीचे का वीडियो शेयर किया था। जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

कपल ने गांजा उगाया

दंपति की पहचान (37) वर्षीय सागर गुरुंग और (38) वर्षीय उनकी पत्नी उर्मिला कुमारी के रूप में हुई है। पिछले दो साल से दंपति सदाशिवनगर के एमएसआर नगर में रह रहे हैं। दोनों मूल रूप से सिक्किम के नामची जिले के रहने वाला है। सागर एक छोटा रेस्तरां चलाते हैं, जबकि उर्मिला एक गृहिणी हैं और हाल ही में उनकी पत्नी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हुई थी। उन्होंने 18 अक्टूबर को, अपने बालकनी के बगीचे का एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में लगभग दो दर्जन पौधे लगे दिख थे और इन्हीं में गांजे के पौधे भी लगे हुए दिखाई दे रहे थे। यह वीडियो जैसे ही ऑनलाइन शेयर किया गया और यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया। जैसे ही पुलिस को इस वीडियो की जानकारी मिली तो 5 नवंबर को उनके घर पर छापेमारी की गई।

गांजा उगाने की बात स्वीकार की

दंपति ने पुलिस से की गई पूछताछ के दौरान पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया। हालांकि अधिकारियों ने देखा कि घटनास्थल पर मौजूद गमले खाली हो गए थे। इससे पता चलता है कि पौधों को जल्दी से हटा दिया गया था। सख्ती से की गई पूछताछ में दंपत्ति ने गांजा उगाने की बात स्वीकार की और पुलिस को वह कूड़ेदान दिखाया, जिसमें उन्होंने पौधों को फेंका था। उनके घर से अधिकारियों को 17 गमले मिले। उनमें दो में गांजे थे और गांजे की कुल मात्रा 54 ग्राम थी। पुलिस को इस बात का शक था कि दोनों ने व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए गांजा उगाया था, क्योंकि उन्होंने अधिकारियों को देखकर सबूतों को नष्ट करने की कोशिश की थी। दंपति के खिलाफ कथित तौर पर बिक्री के लिए, गांजा उगाने के प्रयास के लिए, नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Also Read…

भारत पर अहसान कर रहे मुसलमान! लखनऊ तक पाकिस्तान बनाने ऐलान, सामने आया खतरनाक प्लान

तेज आंधी के साथ गिरेगी बिजली, 5 राज्यों में भारी बारिश, 10 राज्यों में कोहरा, पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट?