Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • कपिल शर्मा शो पर विवाद, रबींद्रनाथ टैगोर के गाने का मज़ाक बनाने पर भड़के राइटर

कपिल शर्मा शो पर विवाद, रबींद्रनाथ टैगोर के गाने का मज़ाक बनाने पर भड़के राइटर

हाल ही में टेलीकास्ट हुए एक एपिसोड में कृष्णा अभिषेक पर विश्वप्रसिद्ध कवि और नोबेल पुरस्कार विजेता रबींद्रनाथ टैगोर के गीत 'एकला चलो रे' का अपमान करने का आरोप लगा है। द ग्रेट इंडियन कपिल शो के एक एपिसोड में कृष्णा अभिषेक, रबींद्रनाथ टैगोर के रूप में नजर आए। उन्होंने 'एकला चलो रे' गाने को मजाकिया अंदाज में पेश करते हुए कहा कि जब वह रात में अकेले चलते हैं, तो कुत्ते उन्हें दौड़ा लेते हैं। उन्होंने गाने को बदलकर 'पाचला चलो रे' कर दिया, जिस पर काजोल समेत दर्शक हंसने लगे।

krushna abhishek, kapil sharma show in legal trouble
inkhbar News
  • Last Updated: November 16, 2024 22:09:29 IST

नई दिल्ली: कपिल शर्मा का कॉमेडी शो अक्सर सुर्खियों में बना रहता है, लेकिन अब कपिल शर्मा शो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. हाल ही में टेलीकास्ट हुए एक एपिसोड में कृष्णा अभिषेक पर विश्वप्रसिद्ध कवि और नोबेल पुरस्कार विजेता रबींद्रनाथ टैगोर के गीत ‘एकला चलो रे’ का अपमान करने का आरोप लगा है। बंगाली लेखक और कवि सृजतो बंदोपाध्याय ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

क्या है पूरा मामला?

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के एक एपिसोड में कृष्णा अभिषेक, रबींद्रनाथ टैगोर के रूप में नजर आए। उन्होंने ‘एकला चलो रे’ गाने को मजाकिया अंदाज में पेश करते हुए कहा कि जब वह रात में अकेले चलते हैं, तो कुत्ते उन्हें दौड़ा लेते हैं। उन्होंने गाने को बदलकर ‘पाचला चलो रे’ कर दिया, जिस पर काजोल समेत दर्शक हंसने लगे। इस मजाक ने बंगाली समुदाय के कुछ वर्गों में गहरी नाराजगी पैदा की है।

the great indian kapil show

राइटर सृजतो बंदोपाध्याय के क्या कहा

बंगाली लेखक सृजतो बंदोपाध्याय ने इसे बंगाली संस्कृति और टैगोर के प्रति इस सीन असम्मानजनक बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, कॉमेडी और मजाक के बीच एक पतली रेखा होती है, जिसे पार करना भारी पड़ सकता है। लोग हंसी के लिए सीमाएं लांघ देते हैं और यह भूल जाते हैं कि किसके बारे में मजाक किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कृष्णा ने टैगोर के साथ जो किया, वह विनम्रता और सम्मान की सभी सीमाओं से परे है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या कृष्णा में गालिब, प्रेमचंद्र या कबीर जैसे दिग्गजों पर ऐसा मजाक करने की हिम्मत होगी ।

शो के मेकर्स को भेजा नोटिस

इस मामले पर बोंगो भाषी महासभा फाउंडेशन ने शो के मेकर्स को नोटिस भेजते हुए रबींद्रनाथ टैगोर और बंगाली समुदाय के अपमान का आरोप लगाया है। फाउंडेशन ने शो के निर्माताओं से माफी की मांग की है। यह विवाद न केवल शो के मेकर्स बल्कि उसमें शामिल कलाकारों पर भी सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल शो की टीम की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ये भी पढ़ें: धनुष ने नयनतारा पर ठोका कॉपीराइट केस, बदले में एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब