Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • VIDEO: पति निकला सांवला तो दुल्हन ने कर ली आत्महत्या, वीडियो देखकर हैरान हुए लोग

VIDEO: पति निकला सांवला तो दुल्हन ने कर ली आत्महत्या, वीडियो देखकर हैरान हुए लोग

एक नवविवाहिता ने अपने पति के सांवले रंग से परेशान होकर शादी के कुछ समय बाद आत्महत्या कर ली। महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दी। यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 20, 2024 15:32:47 IST

नई दिल्ली: हाल ही में सोशल मीडिया से एक दर्दनाक खबर सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता ने अपने पति के सांवले रंग से परेशान होकर शादी के कुछ समय बाद आत्महत्या कर ली। महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दी। यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

सांवले रंग से दुखी थी दुल्हन

मृतका की शादी कुछ समय पहले ही हुई थी। मृतका के पति के अनुसार, महिला को अपने पति का रंग पसंद नहीं था, और वह इस विवाह से खुश नहीं थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक शख्स घटना का जिक्र करते हुए कहता है कि- दुल्हन ने दूल्हे के सांवले रंग के कारण यह खौफनाक कदम उठाया है। हालांकि यह वीडियो कहां का है और घटना के पीछे की पूरी सच्चाई क्या है, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। सूचना मिलने पर मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंचे। हालांकि, उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने का विरोध किया, लेकिन पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम करवाया।

समाज के लिए संदेश

यह घटना हमारे समाज में अपनी जड़ें जमाए रंगभेद और सौंदर्य के सतही मानकों को उजागर करती है। ऐसी मानसिकता को बदलने और लोगों को आत्मसम्मान तथा रिश्तों के प्रति जागरूक बनाने की आवश्यकता है। इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी चर्चा छेड़ दी है, जहां लोग इस मानसिकता की आलोचना कर रहे हैं। कई यूजर्स का इस मामले को लेकर कहना है कि- इन घटनाओं का कोई वास्तविक आधार नहीं होता और यह केवल सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने का एक आसान तरीका होती हैं। रंग वाली अफवाह असली मुद्दा छिपाने के लिए फैलाई गई है।

Also Read…

VIDEO: चलती बस में संबंध बनाते पकड़े गए कपल, फिर कंडक्टर ने किया कुछ ऐसा, वीडियो वायरल

लाल टोपी वाले गुंडो ने दलित लड़की की हत्या की, करहल कांड पर भूपेंद्र चौधरी ने सपा पर लगाए गंभीर आरोप