Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • निकाह के बाद बीवी को कतर ले गया था शहबाज, शेख से 10 लाख में किया सौदा, पत्नी ने भारत लौटकर सुनाई जुल्म की कहानी

निकाह के बाद बीवी को कतर ले गया था शहबाज, शेख से 10 लाख में किया सौदा, पत्नी ने भारत लौटकर सुनाई जुल्म की कहानी

पटना की रहने वाली एक लड़की की शादी 2021 में शाहबाज हसन नाम के युवक से हुई थी। इसके बाद उसका पति कतर चला गया। उसने अपनी पत्नी को कतर बुलाया। वहां वह कुछ दिनों तक अपने पति के साथ रही। लड़की ने आरोप लगाया है बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद उसके पति ने उसे 10 लाख रुपये में कतर के एक शेख को बेच दिया।

Men Sold Wife in Patna
inkhbar News
  • Last Updated: November 22, 2024 11:07:20 IST

पटना: महिलाओं के शोषण का स्तर हर दिन बढ़ता जा रहा है। रिश्ते के बहाने लोग बस अपनी हवस को पूरा कर रहे है। बिहार से एक दिल दहला देने वाली कहानी सामने आई है। यहां एक पति अपनी पत्नी को घुमाने के बहाने कतर ले गया। लेकिन वहां जाकर उसने अपनी पत्नी को एक शेख को बेच दिया, फिर खुद भारत वापस आ गया।
इसके बाद पति ने डाक के जरिए पत्नी को तीन तलाक लिखकर भेज दिया।

10 लाख में हुआ सौदा

मामला दीघा थाना क्षेत्र का है। यहां पटना की रहने वाली एक लड़की की शादी 2021 में शाहबाज हसन नाम के युवक से हुई थी। तब लड़की के घरवालों को बताया गया था कि युवक बिजली विभाग में सरकारी कर्मचारी है। हालांकि शादी के बाद जब लड़की अपने ससुराल गई तो पता चला कि उसका पति एक एनजीओ में काम करता है। इसके बाद उसका पति कतर चला गया। 2021 में ही 29 अक्टूबर को उसने अपनी पत्नी को कतर बुलाया। वहां वह कुछ दिनों तक अपने पति के साथ रही। लड़की ने आरोप लगाया है कि उसने वहां एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद उसके पति ने उसे 10 लाख रुपये में कतर के एक शेख को बेच दिया।

भारत लौटकर किया मुकदमा दर्ज

इसके बाद उसने एक सुरक्षा गार्ड की मदद ली। उस गार्ड की मदद से उसने किसी तरह भारतीय दूतावास से संपर्क किया। भारतीय दूतावास की मदद से वह खुद को बचाकर सुरक्षित अपने घर पहुंची। लड़की के मुताबिक उसके सास-ससुर भी उसे स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने की कार्रवाई इस पूरे मामले को लेकर लड़की ने अब राजधानी के दीघा थाने में अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। इधर, वन स्टॉप सेंटर की ओर से लड़की को कानूनी सहायता मुहैया कराई जा रही है।

ये भी पढ़ेंः- 91 साल की बूढ़ी को चढ़ा प्यार का बुखार, दोस्त के बेटे से रचाई शादी,…

होशियार बन रहा कनाडा अब आया औकात में! ट्रूडो बोले- निज्जर हत्याकांड में मोदी-जयशंकर-डोभाल का…