Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • हरी सब्जियों से बढ़ सकती है मुश्किलें, इस प्रकार के मरीज जरूर रखें ध्यान

हरी सब्जियों से बढ़ सकती है मुश्किलें, इस प्रकार के मरीज जरूर रखें ध्यान

सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में तरह-तरह की सब्जियां मिलने लगती हैं। कुछ सब्जियां जो सिर्फ सर्दियों में ही खाने को मिलती हैं, आपके शरीर में आयरन की कमी को पूरा करती हैं। इस मौसम में लोग हरी सब्जियां, मक्के की रोटी, मूंगफली और सरसों का साग जैसे स्वादिष्ट और सेहतमंद खाद्य पदार्थ बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं।

Avoid these green leafy vegetables in winter
inkhbar News
  • Last Updated: November 23, 2024 22:11:37 IST

नई दिल्ली : सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में तरह-तरह की सब्जियां मिलने लगती हैं। कुछ सब्जियां जो सिर्फ सर्दियों में ही खाने को मिलती हैं, आपके शरीर में आयरन की कमी को पूरा करती हैं। इस मौसम में लोग हरी सब्जियां, मक्के की रोटी, मूंगफली और सरसों का साग जैसे स्वादिष्ट और सेहतमंद खाद्य पदार्थ बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं।

ये साग न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि विटामिन-सी, फाइबर और आयरन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। हालांकि, कुछ लोगों के लिए यह सेहतमंद भोजन नहीं हो सकता है, खासकर अगर उनका शरीर कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन लोगों को साग का सेवन नहीं करना चाहिए।

गठिया या जोड़ों के दर्द वाले लोग

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गठिया या जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोगों को साग और हरी सब्जियों का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। इनमें ऑक्सालेट होते हैं, जो गठिया के लक्षणों को और बढ़ा सकते हैं।

पथरी के मरीज

आपको बता दें, पथरी से पीड़ित लोगों को भी साग, खासकर पालक जैसी सब्जियों से दूर रहना चाहिए। साग में मिट्टी और बीज होने से पथरी हो सकती है, जो किडनी या पित्ताशय में जमा हो सकती है। इसलिए पथरी की समस्या से पीड़ित लोगों को इस मौसम में साग खाने से बचना चाहिए।

किडनी के मरीज

विशेषज्ञों का कहना है कि किडनी के मरीजों के लिए साग खाना नुकसानदायक हो सकता है। साग में प्यूरीन और ऑक्सालेट जैसे तत्व होते हैं, जो किडनी की कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकते हैं और किडनी में कैल्शियम क्रिस्टल बनने की संभावना को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में किडनी के मरीजों को हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन सीमित करना चाहिए।

यह भी पढ़ें :-

BJP मुख्यालय में PM मोदी का संबोधन, कहा 50 सालों में सबसे बड़ी जीत