Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • RCB से खुश हुए आकाश अंबानी, खुद चल कर गए और कर दिया ये काम….

RCB से खुश हुए आकाश अंबानी, खुद चल कर गए और कर दिया ये काम….

आईपीएल 2025  के मेगा ऑक्शन में विल जैक्स को  मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया हैं. बता दें  मुंबई ने विल जैक्स के लिए आखिरी बोली 5.25 करोड़ रुपए की लगाई थी. लेकिन RCB  के पास RTM मौजूद था, जिसके चलते वे इस खिलाड़ी को खरीद सकते थे, लेकिन आरसीबी ने ऐसा नहीं किया उन्होंने RTM का   इस्तेमाल करने से इंकार कर  दिया, जिसके चलते आकाश अंबानी ने आरसीबी के अधिकारियों से हाथ मिलाया.

Akash Ambani Shake hand with RCB management
inkhbar News
  • Last Updated: November 26, 2024 01:24:28 IST

नई दिल्ली : आईपीएल 2025  के मेगा ऑक्शन में विल जैक्स को  मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया हैं. जैक्स पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते थे. लेकिन इस सीजन में मुंबई ने उन्हें अपने खेमे में ले लिया हैं मुंबई टीम के मालिक आकाश अंबानी ऑक्शन के दौरान RCB  से खुश हो गए और वे खुद चलकर गए और आरसीबी के मैनेजमेंट से हाथ मिलाया. सोशल मीडिया पर इस किस्से के काफी चर्चे हो रहे है.

 

बता दें  मुंबई ने विल जैक्स के लिए आखिरी बोली 5.25 करोड़ रुपए की लगाई थी. लेकिन RCB  के पास RTM मौजूद था, जिसके चलते वे इस खिलाड़ी को खरीद सकते थे, लेकिन आरसीबी ने ऐसा नहीं किया उन्होंने RTM का   इस्तेमाल करने से इंकार कर  दिया. इससे आकाश अंबानी काफी खुश नजर आए.  उन्होंने आरसीबी के अधिकारियों से हाथ मिलाया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल  हो रहा है . विल जैक्स एक शानदार  खिलाड़ी हैं और कई मौकों पर उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया हैं.

 

 शतक लगा चुके हैं  विल जैक्स

 

जैक्स ने आईपीएल में कुल  8 मैच खेले हैं,  जिसमे उन्होंने  230 रन बनाए. आईपीएल में विल जैक्स एक सेंचुरी  और एक अर्धशतक लगा चुके हैं. जैक्स का सर्वश्रेष्ठ आईपीएल स्कोर 131 रन रहा हैं.

 

इंटरनेशनल क्रिकेट में विल जैक्स  का रिकॉर्ड

 

विल जैक्स इंग्लैंड के लिए कई मौकों पर दमदार  प्रदर्शन कर चुके हैं. उन्होंने 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 383 रन बनाए हैं. जैक्स 15 इंटरनेशनल  वनडे मैचों में 468 रन बना चुके हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में 4 हाफ सेंचुरी लगाई हैं.