Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • मेरी वर्जिनिटी बेचकर स्टार बनी सोनाक्षी, इस एक्ट्रेस ने सिन्हा परिवार पर लगाया ‘सेक्स स्कैम’ का आरोप

मेरी वर्जिनिटी बेचकर स्टार बनी सोनाक्षी, इस एक्ट्रेस ने सिन्हा परिवार पर लगाया ‘सेक्स स्कैम’ का आरोप

पूजा मिश्रा ने कहा, 'बॉलीवुड के एक परिवार ने न सिर्फ मेरा करियर बल्कि मेरी निजी जिंदगी और आर्थिक स्थिति भी खराब कर दी। मैं शत्रुघ्न सिन्हा की बात कर रही हूं। वो मेरे पिता के बहुत अच्छे दोस्त थे। मेरे पिता आयकर आयुक्त थे और उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा और उनके पूरे मित्र मंडली को 100-100 करोड़ का फेवर किया।

Pooja Mishra Sinha Controversy
inkhbar News
  • Last Updated: November 26, 2024 09:16:05 IST

नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का परिवार इंडस्ट्री का एक इज्जतदार परिवार है। कुछ समय पहले बिग बॉस 5 में नजर आ चुकी पूजा मिश्रा ने शत्रुघ्न सिन्हा और उनके परिवार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। एक इंटरव्यू के दौरान पूजा ने सिन्हा परिवार पर उनका करियर और जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया था। चलिए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

सिन्हा परिवार ने मेरा सब बर्बाद कर दिया- पूजा मिश्रा

पूजा मिश्रा ने कहा, ‘बॉलीवुड के एक परिवार ने न सिर्फ मेरा करियर बल्कि मेरी निजी जिंदगी और आर्थिक स्थिति भी खराब कर दी। मैं शत्रुघ्न सिन्हा की बात कर रही हूं। वो मेरे पिता के बहुत अच्छे दोस्त थे। मेरे पिता आयकर आयुक्त थे और उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा और उनके पूरे मित्र मंडली को 100-100 करोड़ का फेवर किया। करीब दो दशक हो गए हैं, लेकिन यह परिवार मेरे पीछे पड़ा है। जब मेरे पिता मुंबई में थे और नौकरी कर रहे थे, तब पूनम सिन्हा ने उनका ब्रेनवॉश किया। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में सिर्फ वेश्याएं ही काम करती हैं। वे लोग बहुत पाखंडी हैं।’

‘ये लोग मेरे साथ सेक्स स्कैम करते थे’

पूजा मिश्रा ने आगे कहा, ‘2007 से 2014 तक मैं लोखंडवाला में अपने फैमिली अपार्टमेंट में रहती थी। क्या आपको पता है कि शत्रुघ्न सिन्हा का पूरा परिवार उस अपार्टमेंट के ऊपर वाले घर में रहता था? मैं सिंगापुर से शॉपिंग करके वापस आती थी और वे मेरे घर में घुसते थे, मेरी चीजें चुराते थे, सोनाक्षी सिन्हा को पहनाते थे और फिर अखबार में फोटो छपवाते थे। मेरे मीडिया कॉन्ट्रैक्ट खत्म करना, मेरे स्पॉन्सर चुराना, इन लोगों ने क्या-क्या नहीं किया। यहां तक की इन लोगों ने उसी घर में मेरा इस्तेमाल करके सेक्स स्कैम चलाना शुरू कर दिया। इन लोगों ने बेहोशी की हालत में ही मेरा सौदा करना शुरू कर दिया। इन लोगों ने मेरी वर्जिनिटी बेचकर पैसे कमाए हैं। सोनाक्षी सिन्हा को स्टार बना दिया। उसे तो फैशन डिजाइनर बनना था। फिर अचानक वो बॉलीवुड में कैसे आ गई?

ये भी पढ़ेंः- जब 10 हजार हाथियों के बल वाले भीम को एक स्त्री ने किया पराजित, महाभारत…