Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • टॉप उतारकर सड़कों पर उतरीं महिलाएं, न्यूड होकर किया प्रदर्शन

टॉप उतारकर सड़कों पर उतरीं महिलाएं, न्यूड होकर किया प्रदर्शन

महिलाओं के खिलाफ बढ़ती यौन हिंसा के खिलाफ इस विरोध प्रदर्शन में पुरुष भी कंधे से कंधा मिलाकर शामिल हुए. बड़ी संख्या में लोगों ने 'महिला जीवन स्वतंत्रता' के पोस्टर लहराए और महिलाओं के खिलाफ बढ़ती जेंडर बेस्ड वायलेंस और उनके प्रजनन अधिकारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. आपको बता दें कि पेरिस के अलावा फ्रांस के कई अन्य शहरों में भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.

Paris topless (2)
inkhbar News
  • Last Updated: November 27, 2024 11:27:12 IST

नई दिल्ली: फ्रांस की राजधानी पेरिस में महिलाओं ने देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते यौन अपराधों और हिंसा के खिलाफ न्यूड होकर विरोध प्रदर्शन किया. पेरिस के लूवर पिरामिड के सामने बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हुईं और अपने कपड़े खोलकर प्रर्दशन किया. महिलाओं ने वुमन लाइफ फ्रीडम के नारे भी लगाए.

पुरुषों ने भी लिया हिस्सा

महिलाओं के खिलाफ बढ़ती यौन हिंसा के खिलाफ इस विरोध प्रदर्शन में पुरुष भी कंधे से कंधा मिलाकर शामिल हुए. बड़ी संख्या में लोगों ने ‘महिला जीवन स्वतंत्रता’ के पोस्टर लहराए और महिलाओं के खिलाफ बढ़ती जेंडर बेस्ड वायलेंस और उनके प्रजनन अधिकारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. आपको बता दें कि पेरिस के अलावा फ्रांस के कई अन्य शहरों में भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.

नशीली चीज खिलाकर दर्जनभर लोगों ने किया रेप

अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत और सत्ता में उनकी वापसी के साथ ही प्रदर्शनकारियों ने महिला अधिकारों को लेकर भी चिंता जताई थी. इसके अलावा उन्होंने गिसेले पेलिकॉट का समर्थन किया. आपको बता दें कि पेलिकॉट वहीं महिला है, जिसके साथ उसके पूर्व पति और एक दर्जन से अधिक लोगों ने नशीला पदार्थ खिलाकर बलात्कार किया था. इस घटना के बाद से पूरे फ्रांस में महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए हैं.

ये भी पढ़े:दिख नहीं रहा चुन-चुन कर मारे जा रहे! हिंदुओं पर हुआ अत्याचार तो भड़के राजा भैया ने मोदी के सामने रखी बड़ी मांग