Inkhabar
  • होम
  • life style
  • रोज सुबह इस पत्ते को खाने से दूर होंगे 2 गंभीर रोग, मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे

रोज सुबह इस पत्ते को खाने से दूर होंगे 2 गंभीर रोग, मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे

नीम को आयुर्वेद में "आरोग्य का खजाना" कहा गया है। यह अपने औषधीय गुणों के लिए हजारों सालों से उपयोग में लिया जा रहा है। सुबह खाली पेट नीम के पत्ते खाने से शरीर में कई प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 28, 2024 13:42:41 IST

नई दिल्ली: नीम को आयुर्वेद में “आरोग्य का खजाना” कहा गया है। यह अपने औषधीय गुणों के लिए हजारों सालों से उपयोग में लिया जा रहा है। सुबह खाली पेट नीम के पत्ते खाने से शरीर में कई प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। खासतौर पर, यह दो गंभीर समस्याओं – डायबिटीज और स्किन इंफेक्शन – को नियंत्रित करने और खत्म करने में मददगार साबित हो सकता है।

1. डायबिटीज पर नियंत्रण

नीम के पत्तों में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करते हैं। यह इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है और शरीर में ग्लूकोज का संतुलन बनाए रखता है। कई शोधों में यह साबित हुआ है कि नीम के पत्ते खाने से टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों को राहत मिलती है।

कैसे करें उपयोग

– सुबह खाली पेट 4-5 नीम के ताजे पत्ते चबाएं।
– अगर कड़वा स्वाद सहन न कर पाएं, तो इनका पाउडर बनाकर गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं।

2. स्किन इंफेक्शन से छुटकारा

नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो त्वचा के संक्रमण, एक्जिमा, और मुंहासों को खत्म करने में मदद करते हैं। यह खून को साफ करता है और शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।

कैसे करें उपयोग

– खाली पेट नीम के पत्ते खाने से त्वचा के दाग-धब्बे और संक्रमण धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।
– आप नीम के पत्तों का रस भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

बरते ये सावधानियां

– नीम के पत्तों का अधिक सेवन न करें, क्योंकि यह शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है।
– गर्भवती महिलाओं और लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।

Also Read…

मोदी को मार दूंगा! मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में आया ऐसा कॉल मच गया हड़कंप

ऐश्वर्या राय ने अपने सरनेम से हटा दिया ‘बच्चन’! जानिए इस रिश्ते का सच