Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • ये पोर्नस्टार हर महीने कमाती है 30 करोड़ से ज्यादा रुपए, साल भर की कमाई जानकार गिनती भूल जाओगे

ये पोर्नस्टार हर महीने कमाती है 30 करोड़ से ज्यादा रुपए, साल भर की कमाई जानकार गिनती भूल जाओगे

सोफी रेन ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपनी कमाई के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वह ओनलीफैंस पर हर महीने करीब 4 मिलियन डॉलर (33 करोड़ रुपये) कमाती हैं। यह सुनकर दर्शक हैरान रह गए।

Sofy Ren
inkhbar News
  • Last Updated: November 29, 2024 14:05:51 IST

नई दिल्ली: एडल्ट एक्ट्रेस सोफी रेन की कमाई ने लोगों को चौंका दिया है। ओनलीफैंस मॉडल ने खुद बताया कि वह ऐप के जरिए कितनी कमाई करती हैं। फ्लोरिडा की रहने वाली इस इन्फ्लुएंसर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कमाई का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। लाखों यूजर्स को इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है।

एक महीने में 33 करोड़ रुपए कमाती हैं सोफी

रेन ने बताया कि पिछले साल उन्होंने 43.4 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की। उन्होंने ओनलीफैंस पेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘पिछले एक साल के लिए शुक्रिया।’ इसमें उनकी कुल कमाई 43,477,695 डॉलर (367 करोड़ रुपये से ज्यादा) दिखाई गई है। कमाई का यह आंकड़ा हर महीने 30 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

सोफी रेन ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपनी कमाई के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वह ओनलीफैंस पर हर महीने करीब 4 मिलियन डॉलर (33 करोड़ रुपये) कमाती हैं। यह सुनकर दर्शक हैरान रह गए।

सोशल मीडिया पर हैं मिलियन फॉलोवर्स

सोफी रेन की बात करें तो वह एक अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर और मॉडल हैं। अप्रैल 2023 में उन्होंने अपनी बहन सिएरा के साथ कंटेंट बनाना शुरू किया, इसको लेकर इंटरनेट पर काफी चर्चा हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक OnlyFans पर उनके 11 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. अगर उनके इंस्टाग्राम पर नजर डालें तो उनके 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

क्या है ओनलीफैंस?

ओनलीफैंस एक सब्सक्रिप्शन-बेस्ड कंटेंट प्लेटफॉर्म है, जहां फॉलोअर्स के जरिए क्रिएटर को सीधे कमाई होती है। यहां एडल्ट एक्टर्स अपने सब्सक्राइबर्स के लिए एक्सक्लूसिव कंटेंट रिलीज करते हैं और उनकी कमाई बढ़ती रहती है।

ये भी पढ़ेंः-  ध्यान से! इस अवॉर्ड विनर बॉडीबिल्डर की जिम में वर्कआउट करते समय हुई मौत

कैंसर की वजह झूठ, कृष्ण कुमार की बेटी तिशा की इस कारण से हुई मौत,…