Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • ‘बाजीराव’ के लिए बिरजू महाराज से सीखा ‘मस्तानी’ ने कथक

‘बाजीराव’ के लिए बिरजू महाराज से सीखा ‘मस्तानी’ ने कथक

बॉलीवुड की 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' जल्द ही रिलीज होने वाली है. दीपिका ने बताया कि इस फिल्म में उनका एक कथक डांस है जो उन्होंने कथक डांर्स बिरजू माहाराज से सीखा है. बिरजू महाराज ने फिल्म के एक गाने की कोरियोग्रॉफी की है.

Deepika Padukone, Birju Maharaj
inkhbar News
  • Last Updated: December 13, 2015 11:38:32 IST
मुंबई. बॉलीवुड की ‘मस्तानी’ दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ जल्द ही रिलीज होने वाली है. दीपिका ने बताया कि इस फिल्म में उनका एक कथक डांस है जो उन्होंने कथक डांसर बिरजू महाराज से सीखा है. 
 
बिरजू महाराज ने फिल्म के एक गाने की कोरियोग्रॉफी की है. दीपिका ने बताया कि फिल्म में एक कथक गाना है. पंडित बिरजू महाराज ने इस गाने की कोरियोग्रॉफी की है. असल में इसी सिलसिले में मैं एक हफ्ते तक दिल्ली में थी. 
 
संजय लीला भंसाली निर्देशित ये फिल्म मराठा योद्धा ‘पेशवा बाजीराव’ और ‘मस्तानी’ की प्रेम कहानी पर आधारित है. फिल्म में रणवीर सिंह ने ‘बाजीराव’, दीपिका पादुकोण ने ‘मस्तानी’ और प्रियंका चोपड़ा ने ‘बाजीराव’ की पत्नी ‘काशीबाई’ की भूमिका निभाई है.
 
बता दें कि फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होगी. 

Tags