Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • संभल हिंसा में पुलिस की तारीफ करना मुस्लिम महिला को पड़ा भारी, शौहर ने दिया तीन तलाक, बेटी के साथ भी छेड़छाड़

संभल हिंसा में पुलिस की तारीफ करना मुस्लिम महिला को पड़ा भारी, शौहर ने दिया तीन तलाक, बेटी के साथ भी छेड़छाड़

Sambhal violence: एक मुस्लिम महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि संभल हिंसा में उसने पुलिस की तारीफ कर दी तो पति भड़क गया और उसे ट्रिपल तलाक दे दिया। पीड़ित महिला ने इस मामले में एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Muslim woman
inkhbar News
  • Last Updated: December 7, 2024 12:47:23 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद से मामला अभी शांत नहीं हुआ है। इस घटना से राज्य की सियासत गर्म है। इसी बीच संभल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर लोग हैरान है। एक मुस्लिम महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि संभल हिंसा में उसने पुलिस की तारीफ कर दी तो पति भड़क गया और उसे ट्रिपल तलाक दे दिया। पीड़ित महिला ने इस मामले में एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

जानिए पूरा मामला

पीड़िता ने SSP को बताया कि उसके पहले पति की मौत हो चुकी है। उसके तीन बच्चे है.। साल 2021 में वह कटघर के लाजपतनगर के रहने वाले युवक के संपर्क में आई थी। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाया, बाद में पुलिस कार्रवाई की डर से उसके साथ निकाह किया। उसका शौहर पहले पति से पैदा हुई बेटी से छेड़छाड़ करता था। इस कारण वह अपने मायके चली गई।

काफिर है औरत

पीड़िता ने पुलिस को आगे जानकारी दी कि पिछले साल दिसंबर में उसे घर से निकाल दिया गया था। विवाद के बीच ही बीते 4 दिसंबर को ससुराल आई। वह अपने पति से मिलने आई थी। खाली समय में वह यूट्यूब पर संभल हिंसा का वीडियो देख रही थी। पति ने वीडियो बंद करने को कहा तो महिला ने पुलिस कार्रवाई की तारीफ कर दी। महिला ने कहा कि कोई पुलिस को पत्थर मारेगा तो बदले में वह भी तो कुछ करेगी। इतना सुनते ही पति भड़क गया और उसे काफिर कहते हुए तीन तलाक दे दिया। एसएसपी ने महिला थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने को कहा है।

 

 

बेशर्म महिला टीचर! छात्र को भेजी न्यूड तस्वीरें और वीडियो, मन नहीं भरा तो जबरदस्ती करने लगी…

इस देश में रेंट पर मिल रहे हैं बॉयफ्रेंड, कारण जान कर उड़ जाएंगे होश