नई दिल्ली: क्रिसमस का त्यौहार बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है। विदेशों में तो यह त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन अब भारत में भी क्रिसमस का क्रेज बढ़ता जा रहा है। बच्चे भी क्रिसमस का इंतजार करते हैं और उनके लिए क्रिसमस तोहफे पाने का त्यौहार है। अगर आप भी अपने बच्चे के साथ क्रिसमस मना रहे हैं और उसके लिए इस त्यौहार को खास बनाना चाहते हैं, तो यहां हम आपको कुछ गिफ्ट आइडिया बता रहे हैं। इस बार क्रिसमस 2024 पर आप इनमें से कोई भी प्यारा सा गिफ्ट चुनकर अपने बच्चे को दे सकते हैं।
सॉफ्ट टॉय बच्चों के लिए एक बेहतरीन तोहफा है। वे इनसे खेलते हैं, इनसे बातें करते हैं और सोते समय इन्हें अपने बिस्तर पर भी रखते हैं। आप अपने बच्चे को किसी जानवर का सॉफ्ट टॉय दे सकते हैं या फिर टेडी बियर भी बच्चों के लिए बहुत अच्छे होते हैं। आप अपने बच्चे को सॉफ्ट टॉय के रूप में उसका सबसे अच्छा दोस्त गिफ्ट कर सकते हैं।
क्रिसमस का त्यौहार सर्दियों के मौसम में आता है। इस दौरान बहुत ठंड होती है। ऐसे में किसी को विंटर वियर जैसे स्वेटर, जैकेट, मफलर, ऊनी टोपी आदि गिफ्ट के तौर पर देना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
क्रिसमस हैम्पर एक ऐसा गिफ्ट है जिसे आप अपने करीबियों को दे सकते हैं। यह एक बड़ी टोकरी या बैग के आकार का होता है। इसमें क्रिसमस से जुड़ी कई चीजें भरी होती हैं जैसे चॉकलेट, प्लम केक, कैंडी केन, ड्राई फ्रूट्स आदि। इन सभी को क्रिसमस के रंगों में सजाया जाता है। यह एक बहुत ही अच्छा और मनमोहक गिफ्ट है।
आपको बता दें, बच्चों को घर बनाना और सजाना बहुत पसंद होता है। वे हमेशा घर के बाहर मिट्टी या किसी दूसरी चीज से घर बनाते रहते हैं। ऐसे में आप सांता बनकर उन्हें एक शानदार डॉल हाउस गिफ्ट कर सकते हैं। यकीनन यह गिफ्ट पाकर बच्चा आपको कभी नहीं भूलेगा। आजकल मार्केट में डॉल हाउस आसानी से मिल जाते हैं और वो भी बजट में।
क्रिसमस पर आप बच्चों को स्मार्ट वॉच गिफ्ट कर सकते हैं। इसे देखकर वे बहुत खुश होंगे। यदि आप उन्हें घड़ी उपहार में देना चाहते हैं, तो क्रॉसबीट्स की स्मार्टवॉच दें सकते हैं ।
यह भी पढ़ें :-
पुष्पा 2 के विलेन फहाद फासिल बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार, तृप्ति डिमरी संग दिखेगी जोड़ी