Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • मुस्लिम हैवान ने 67 साल की दिव्यांग महिला से किया बलात्कार, हत्या कर चुराई सोने की बालियां, हुआ गिरफ्तार

मुस्लिम हैवान ने 67 साल की दिव्यांग महिला से किया बलात्कार, हत्या कर चुराई सोने की बालियां, हुआ गिरफ्तार

केरल के तिरुवनंतपुरम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दिव्यांग वृद्धा की रेप के बाद हत्या कर दी गई है। मंगलवार (10 दिसंबर 2024) को पीड़िता का अर्धनग्न शव उसी के अस्थाई घर पर मिला। इस घटना के आरोपी तौफीक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Muslim raped old disabled woman
inkhbar News
  • Last Updated: December 12, 2024 10:37:17 IST

नई दिल्ली: केरल के तिरुवनंतपुरम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दिव्यांग वृद्धा की रेप के बाद हत्या कर दी गई है। मंगलवार (10 दिसंबर 2024) को पीड़िता का अर्धनग्न शव उसी के अस्थाई घर पर मिला। इस घटना के आरोपी तौफीक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

शव से गहने भी उतारे

जानकारी के अनुसार यह घटना तिरुवनंतपुरम के मंगलपुरम इलाके की है। मृतका की बहन ने लाश की पहचान की। इसके बाद पुलिस की पड़ताल में पता चला कि पहले मृतका से रेप किया गया था और बाद में उसकी हत्या कर दी गई थी। मृतका के कान से सोने की बालियाँ गायब थी। अन्य माध्यमों से और CCTV फुटेज से खोजबीन की गई तो आरोपित की पहचान तौफीक के तौर पर हुई। वृद्धा के घर में तौफीक लूटपाट के इरादे से घुसा था। उसने मृतका के शव से गहने भी उतार कर बेच दिए, जिसे जब्त कर लिया गया है।

तौफीक की गिरफ्तारी हुई

पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी तौफीक तिरुवनंतपुरम के ही पास ही स्थित पोथनकोडे का निवासी है। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि हत्या से पहले मृतका से रेप किया गया था। लाश को धोती से ढका गया था और उस पर घाव के भी निशान थे। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और आरोपित को दबोच लिया। तौफीक की गिरफ्तारी उस समय हुई, जब वह दिव्यांग मृतका से लूटी गई ज्वैलरी को बेचकर बाजार से लौटा ही था। उसकी निशानदेही पर ज्वैलरी को भी जब्त कर लिया गया है।

Also Read

व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक का सर्वर डाउन, दुनियाभर में घंटों परेशान रहे META यूजर

PM मोदी ने सैफ अली से कहा सोचा था तीन पीढ़ियों से…आप लाये नहीं और सुनाया जनसंघ का किस्सा