Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • पीरियड्स के दौरान बाल को मत धोना, ऐसा क्यों कहती है दादी-नानी

पीरियड्स के दौरान बाल को मत धोना, ऐसा क्यों कहती है दादी-नानी

हिन्दू धर्म में पीपल और तुलसी को पवित्र माना जाता है और इनका विशेष धार्मिक महत्व है। इसी तरह दादी की भूमिका भी पीपल और तुलसी जैसी है।

Don't wash hair during periods, why do grandmothers say this_
inkhbar News
  • Last Updated: December 12, 2024 15:12:35 IST

नई दिल्ली: हिन्दू धर्म में पीपल और तुलसी को पवित्र माना जाता है और इनका विशेष धार्मिक महत्व है। इसी तरह दादी की भूमिका भी पीपल और तुलसी जैसी है। पीपल और तुलसी का अर्थ यह है कि जिस प्रकार विशाल पीपल का वृक्ष फल तो नहीं देता लेकिन छाया अवश्य देता है और तुलसी का छोटा पौधा फूल और फल तो नहीं देता लेकिन उसमें अनेक औषधीय गुण होते हैं।

 

शास्त्रों और विज्ञान से है

 

दादी-नानी भी हमारे जीवन में ऐसी ही भूमिका निभाती हैं। उनकी सलाह और बचाव हमें भविष्य और वर्तमान की समस्याओं से बचाते हैं। मासिक धर्म की बात करें तो भारतीय समाज में मासिक धर्म को लेकर एक नहीं बल्कि कई तरह की बातें होती हैं। आज के आधुनिक युग में कुछ बातें आपको मिथक जैसी लग सकती हैं, लेकिन कालखंड में जिन बातों पर रोक लगाई गई है उनका संबंध शास्त्रों और विज्ञान से है।

 

निजी फैसला हो सकता है

 

मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को अचार छूना, पूजा करना, देवी-देवताओं की मूर्ति छूना, पेड़-पौधों को पानी देना जैसे कई काम करने से मना किया जाता है। इन्हीं वर्जित कार्यों में से एक है बाल धोना। बाल धोना या नहाना आपका निजी फैसला हो सकता है।  लेकिन दादी-नानी पीरियड्स के पहले तीन दिनों तक बाल धोने से मना करती हैं। अगर आप अपनी दादी-नानी की ये बातें मान लेंगे तो भविष्य में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास बताते हैं कि मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को धार्मिक कार्य करने की मनाही होती है। ऐसे में जब तक शरीर पूरी तरह से शुद्ध न हो जाए तब तक मंदिर में प्रवेश नहीं करना चाहिए और न ही पूजा करनी चाहिए।

 

शरीर शुद्ध नहीं माना जाता

 

इसलिए पीरियड्स खत्म होने पर महिलाओं को अपने बाल धोने चाहिए और नहाना चाहिए। वहीं जो महिलाएं मासिक धर्म खत्म होने के बाद अपने बाल नहीं धोती हैं उनका शरीर शुद्ध नहीं माना जाता है। पीरियड्स के शुरुआती दिनों में बाल न धोने की सलाह भी दी जाती है, क्योंकि इस दौरान महिलाओं के शरीर का तापमान गर्म रहता है और ऐसे में बाल धोने पर शरीर का तापमान तेजी से ठंडा हो जाता है। शरीर के तापमान में तेजी से बदलाव से बचने के लिए इस समय बाल धोना वर्जित है। आपको बता दें कि इस बात की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता हैं.

 

ये भी पढ़ें: पुष्पा 2 इन कारणों की वजह से कमाई में आगे निकली, अल्लू की फिल्म बना रही है रिकॉर्ड

Tags

periods