Inkhabar
  • होम
  • बिहार
  • बिहार में सरकारी टीचर की पहले पिटाई, फिर कराई पकड़ौआ शादी

बिहार में सरकारी टीचर की पहले पिटाई, फिर कराई पकड़ौआ शादी

बिहार के बेगूसराय जिले में एक BPSC शिक्षक की जबरन शादी करा दी गई। जानकारी के अनुसार, कटिहार में पदस्थापित BPSC शिक्षक को 4 साल के रिलेशनशिप के बाद लड़की से शादी से इनकार करना भारी कीमत चुकानी पड़ी।

Bihar government teacher
inkhbar News
  • Last Updated: December 14, 2024 18:17:06 IST

पटना : बिहार के बेगूसराय जिले में एक BPSC शिक्षक की जबरन शादी करा दी गई। जानकारी के अनुसार, कटिहार में पदस्थापित BPSC शिक्षक को 4 साल के रिलेशनशिप के बाद लड़की से शादी से इनकार की भारी कीमत चुकानी पड़ी। लड़की के घरवालों ने युवक को पकड़ लिया और मंदिर में उसकी शादी करा दी। शादी के बाद जब वह लड़की को लेकर ससुराल पहुंचा तो लड़के के परिजनों ने उसे रखने से इनकार कर दिया। लड़की के घरवालों ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की है।

युवक से था प्रेम प्रसंग

शिक्षक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौड़ा सिकंदरपुर का रहने वाला है, जबकि लड़की लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़ित लड़की ने बताया कि वह रजौड़ा में अपनी बहन के यहां रहकर पढ़ाई करती है। 4 साल पहले उसे अपनी बहन के गांव के ही एक युवक से प्यार हो गया। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई। वह होटलों में भी अपने प्रेमी से मिलने जाती थी। इस बीच युवक शिक्षक बनने की तैयारी कर रहा था। बीपीएससी टीआरई-2 में प्लस टू शिक्षक बनने के बाद उसकी पोस्टिंग कटिहार में हुई। जैसे ही प्रेमी टीचर बना, शादी को लेकर टालमटोल करने लगा.

दर्ज हुई शिकायत

शादी के बाद कल लड़की पक्ष के लोग लड़की को रजौड़ा लेकर आए। रजौड़ा चौक पहुंचते ही दूल्हा किसी बहाने से कूदकर भाग गया। इसके बाद जब लड़की अपने परिजनों के साथ उसके घर पहुंची तो लड़के के परिजनों ने उसे रखने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।

आरोपों को नकारा

इस संबंध में शिक्षक ने कहा कि मेरा उस लड़की से कोई प्रेम नहीं था। सारे आरोप झूठे लगाए जा रहे हैं। फरवरी 2024 में मैंने बीपीएससी टीआरई-2 पास कर कटिहार जिले के बरारी प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर में ज्वाइन किया। वहां किराए के मकान में रहता था। लड़की बार-बार फोन कर मुझे प्रताड़ित करती थी। उसका नंबर ब्लॉक कर देता तो वह दूसरे नंबर से बात करती थी।

कल सुबह 9:20 बजे जब हम स्कूल जा रहे थे, तो स्कॉर्पियो सवार दो लोगों ने हमें रोक लिया और जबरन ई-रिक्शा से उतारकर स्कॉर्पियो में बैठा लिया। इसके बाद वे हमें वहां से दो-तीन किलोमीटर दूर स्थित एक मंदिर में ले गए और हमारी शादी कराने की कोशिश की। जब हमने इसका काफी विरोध किया तो हमारे साथ मारपीट की गई।

यह भी पढ़ें :-

अनुराग ठाकुर ने सिखों पर खेला, कांग्रेस हुई परेशान, इंदिरा गांधी की इमरजेंसी का खुला पोल!