Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • लड़कियों का बुर्का उतरवाकर बनाया वीडियो, लड़का निकला मुस्लिम, हो गया भारी बवाल

लड़कियों का बुर्का उतरवाकर बनाया वीडियो, लड़का निकला मुस्लिम, हो गया भारी बवाल

यूपी के सहारनपुर में बुर्का पहने दो मुस्लिम लड़कियों के एक हिंदू लड़के के साथ होने के शक पर मुस्लिमों का गुस्सा फूट पड़ा. दोनों लड़कियां बुर्का उतारते नजर आईं और उनका वीडियो भी बनाया गया. इसको लेकर भारी बवाल हो गया है.

burqa After taking off the girls then made a video the boy turned out to be a Muslim then there was a stir hijab police Hindu Saharanpur
inkhbar News
  • Last Updated: December 14, 2024 22:57:40 IST

लखनऊ: यूपी के सहारनपुर में बुर्का पहने दो मुस्लिम लड़कियों के एक हिंदू लड़के के साथ होने के शक पर मुस्लिमों का गुस्सा फूट पड़ा. दोनों लड़कियां बुर्का उतारते नजर आईं और उनका वीडियो भी बनाया गया. एक लड़की को दो थप्पड़ भी मारे गए. जब लड़का मुस्लिम निकला तो लड़की के परिवार को फोन करने की धमकी दी गई. मामले में पीड़ित लड़कियों ने केस दर्ज कराया है. घटना का वीडियो भी सामने आया है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

 

बुर्का उतरवा दिया

 

13 नवंबर को फतवों के शहर देवबंद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दो मुस्लिम लड़कियों को पकड़कर उनके साथ मारपीट की और बदसलूकी की. उसका बुर्का उतरवा दिया और वीडियो बना लिया. इन युवकों को शक था कि ये दोनों मुस्लिम लड़कियां नहीं हैं और इन्होंने बुर्का पहना हुआ है. जब लड़कियों से हिजाब उतरवाया गया और मुस्लिम युवकों से पूछताछ की गई तो वे मुस्लिम निकलीं। लेकिन अब ये युवा उस लड़के को हिंदू मानते हैं जिसके साथ उन्होंने उसे देखा था.

लेकिन वह भी मुसलमान निकला. दरअसल, इस्लामिया कॉलेज में लड़कियां बुर्का पहनकर गई थीं। उसके हाथ में शॉपिंग का कुछ सामान था. लड़कियों के हाथों में गिफ्ट आइटम देखा और उन्हें एक युवक से बात करते देखा. तभी कुछ मुस्लिम युवकों ने उन्हें रोका.

 

वीडियो बना लिया

 

वहीं लड़की से कहा कि मुस्लिम होकर दूसरे धर्म के युवक के साथ क्या कर रही हो?” इस पर लड़कियों ने युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। उसने दोनों मुस्लिम लड़कियों का हिजाब उतार दिया और उनका वीडियो बना लिया. मुस्लिम युवक ने लड़कियों से अपने पिता और भाई से बात करने को कहा. वहीं जब दोनों लड़कियों ने वीडियो बनाने का विरोध किया तो हंगामा कर रहे मुस्लिम युवकों ने मारपीट शुरू कर दी. उन्होंने जबरन उसका हिजाब भी उतारना शुरू कर दिया.

 

FIR दर्ज 

 

लड़कियां कहती रहीं कि वह मुस्लिम हैं और यहीं रहती हैं, वह किसी से मिलने नहीं आई हैं, बल्कि यह लड़का सहारनपुर का रास्ता पूछ रहा था। लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी. हालांकि लड़कियां वहां से चली गईं और पुलिस ने लड़कियों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. थाना देवबंद इंस्पेक्टर सुनील नागर का कहना है कि लड़कियों ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है। एक मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही गिरफ्तारियां की जा रही हैं.

ये भी पढ़ें: महिला को पुरानी रंजिश के चलते जलाया जिंदा, शर्म की हदें पार, पढ़कर खौल उठेगा खून