Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • पत्नी ने संबंध बनाने से मना किया तो हैवान बन गया पति, साथियों के साथ मिलकर सुनसान जगह पर….

पत्नी ने संबंध बनाने से मना किया तो हैवान बन गया पति, साथियों के साथ मिलकर सुनसान जगह पर….

ओडिशा के कोरापुट जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक शख्स ने मिलकर पहले अपनी पत्नी की सुनसान जगह पर हत्या की फिर अपने साथियों से खुद को पेड़ से बांधवाया।

wife refused to have relationship
inkhbar News
  • Last Updated: December 15, 2024 14:17:41 IST

नई दिल्ली: ओडिशा के कोरापुट जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक शख्स ने मिलकर पहले अपनी पत्नी की सुनसान जगह पर हत्या की फिर अपने साथियों से खुद को पेड़ से बांधवाया। इसके बाद शख्स ने अपना एक फर्जी वीडियो बना लिया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ बदमाशों ने उसकी पत्नी को पेड़ से बांधकर मार डाला।

चालाकी से की पत्नी की हत्या

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला ओडिशा के कोरापुट जिले के नंदपुर थाना अंतर्गत हरियामुंडा गांव का बताया जा रहा है। यहां महेंद्र खरा नाम के शख्स द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया था कि अपना आधार कार्ड अपडेट कराकर जब वह और उनकी पत्नी सावित्री खरा वापस लौट रहे थे तभी बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद महेंद्र को बदमाशों ने कथित तौर पर एक पेड़ से बांध दिया और उसके सामने ही उसकी पत्नी सावित्री की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी उसके गहने लूटकर भाग गए। महेंद्र खरा ने पुलिस को बताया कि यह घटना सोमवार की शाम नंदपुर थाना क्षेत्र में हुई। महेंद्र ने खुद को बचाने के लिए यह कहानी रची, ताकि किसी को उस पर शक न हो।

अस्पताल में भर्ती कराया

इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर महेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में लूटपाट, आपसी रंजिश और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगा रही है। इस जांच में जब पुलिस को पति पर शक हुआ तो उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने कबूल कर लिया कि उसने ही पत्नी की हत्या की है। महेंद्र को नंदपुर पुलिस ने उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

लंबे समय से अनबन थी

नंदपुर पुलिस स्टेशन के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि-काफी लंबे समय से महेंद्र और उसकी पत्नी सावित्री के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। किसी बहाने से महेंद्र सावित्री को बाहर ले गया और वहां अपने साथियों को बुला लिया। जैसे ही वो लोग सावित्री सुनसान जगह पर पहुंचे तो आरोपी महेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले पत्नी की बेरहमी से हत्या की और फिर खुद को बचाने के लिए एक फर्जी वीडियो बनाया। जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने महेंद्र और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर बीएनएस की धारा 103 लगाई है और आगे की जांच कर रही है।

Also Read…

बंगाल से लेकर बिहार में लड़की के जिस्म का किया सौदा, शख्स ने नाबालिग को रेडलाइट एरिया के दलदल में धकेला

VIDEO: कोई तो मुझे बचा लो प्लीज…चीखती लड़की को बाल पकड़कर पीटता रहा शख्स, तमाशा देखते रहे लोग, वीडियो देख खून खौल उठेगा