Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • कृपा मेरी लाडली को ढूंढों…एक महीने से लापता बेटी को लेकर पिता का छलका दर्द, अफसर भी हुए हैरान

कृपा मेरी लाडली को ढूंढों…एक महीने से लापता बेटी को लेकर पिता का छलका दर्द, अफसर भी हुए हैरान

उत्तर प्रदेश के बांदा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता का लापता बेटी को लेकर दर्द रहा है। इस मामले में पिता ने कहा कि-उनकी बेटी पिछले बेटी डेढ़ महीने से लापता है। उन्होंने पुलिस से भी इसकी शिकायत की है, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है।

find my dear daughter
inkhbar News
  • Last Updated: December 23, 2024 15:50:56 IST

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बांदा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता का लापता बेटी को लेकर दर्द रहा है। इस मामले में पिता ने कहा कि-उनकी बेटी पिछले बेटी डेढ़ महीने से लापता है। उन्होंने पुलिस से भी इसकी शिकायत की है, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है।

लड़की की कोई जानकारी नहीं

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। लापता लड़की की मां फफक-फफक कर रोने लगती है और कहती है कोई मेरी बेटी को ढूंढ दो। महिला का कहना है कि उसकी 16 साल की बेटी बीते डेढ़ महीने से गायब है। बेटी को ढूंढते-ढूंढते अब माता-पिता थक गए, परंतु अबी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। माता -पिता का कहना है कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अभी तक लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में अब लापता लड़की के घरवालों को अनहोनी की आशंका सता रही है। पूरा परिवार लड़की के गायब होने से सदमे से गुजर रहा है। बता दें कि वे अनुसूचित जनजाति समुदाय से आते हैं।

रो-रोकर बुरा हाल

इस मामले में लापता लड़की के पिता का कहना है कि वह और उसकी पत्नी सात नवंबर को धान काटने गए थे। सात बजे शाम को उनकी बेटी घर में अकेली थी। जब वह वापस घर लौटे तो बेटी घर में मौजूद नहीं थी। उनका कहना है कि- मोहल्ले वालों से पूछा तो इस बात का खुलासा हुआ कि गांव का लड़का दीपक रैदास मेरी बेटी को ट्रक से भगा ले गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दीपक रैदास का मोबाइल नंबर भी उन्होंने दिया था, लेकिन पुलिस उसे ट्रेस नहीं कर सकी। इस घटना के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। जब थाने जाकर लड़की के बारे में पूछताछ की जाती है तो पुलिस मामले की जांच की बात कहकर अनदेखी कर देती है।

Also Read…

Vastu Tips: घर में कामधेनु गाय की मूर्ति रखने से मिलेंगे कई लाभ, जीवन के सभी कष्ट होंगे दूर

Tags