Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • आखिरकार ऐसा क्या हुआ जो मां ने खुद को लगा ली आग, अपनी बच्ची को भी नहीं बख्शा!

आखिरकार ऐसा क्या हुआ जो मां ने खुद को लगा ली आग, अपनी बच्ची को भी नहीं बख्शा!

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौका देने वाली खबर सामने आई है। एक महिला ने थाने के अंदर अपनी 2 महीने की बच्ची के साथ स्वयं को आग के हवाले कर दिया। यह घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक महिला नंदनी सावरा तिल्दा के देवार पारा की निवासी है।

What happened after all that the mother set herself on fire and did not even spare her daughter
inkhbar News
  • Last Updated: December 25, 2024 13:48:28 IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौका देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक महिला ने थाने के अंदर अपनी 2 महीने की बच्ची के साथ स्वयं को आग के हवाले कर दिया जिससे दोनों बुरी तरह से झुलस गए। बताया जा रहा है कि, महिला अपने गोद में दुधमुंही बच्ची को भी पकड़ी हुई थी। तभी महिला ने अपने शरीर में आग लगा ली और मां के साथ 2 महीने की बच्ची भी जल गई।

खुद को लगा ली आग

यह घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक महिला नंदनी सावरा तिल्दा के देवार पारा की निवासी है। तिल्दा थाना प्रभारी एसएस सिंह ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है महिला का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद महिला गुस्से में घर से बाहर निकली गई। महिला ने अपने पास केरोसीन (मिट्टी तेल) रखा हुआ था। महिला केरोसिन का डिब्बा लेकर पास के थाने पहुंच गई। जहां उसने अपने शरीरी पर मिट्टी तेल छिड़क लिया और फिर खुद को आग लगा दी।

बुरी तरह झुलसी मां और बेटी

थाने के अंदर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने जब चिल्लाने की आवाज सुनी तो भागकर बाहर आए। पुलिस ने कपड़े से लपेटकर महिला के शरीर में लगी आग को बुझाया। इसके अतिरिक्त बच्चे के शरीर में भी आग पकड़ ली थी । इसके बाद दोनों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। तिल्दा नेवरा सामुदायिक अस्पताल में शुरूआती इलाज के बाद दोनों को डीकेएस अस्पताल रायपुर में रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला 15-20 फीसदी झुलस गई है। वहीं बच्ची के पैरों के पास का निचला हिस्सा भी झुलस चुका है।

ये भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने की दो बच्चों की हत्या की फिर भी नहीं मिला प्रेमी