Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • बांग्लादेशी महिलाओं का रेप भूले यूनुस, दरिंदे पाकिस्तानी सैनिकों को अपने देश बुलाया, सर्वे में लोगों ने लताड़ा

बांग्लादेशी महिलाओं का रेप भूले यूनुस, दरिंदे पाकिस्तानी सैनिकों को अपने देश बुलाया, सर्वे में लोगों ने लताड़ा

कभी कट्टर दुश्मन रहे पाकिस्तान को इतनी तवज्जों देने को लेकर यूनुस सरकार की भारत में खूब आलोचना हो रही है।

Shahbaz Sharif-Mohammed Yunus
inkhbar News
  • Last Updated: December 25, 2024 22:50:51 IST

नई दिल्ली। पाकिस्तान की सेना करीब पांच दशक के बाद बांग्लादेश जाने वाली है। बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस वाली अंतरिम सरकार ने पाक सेना को अपने देश में सैन्य अभ्यास के लिए बुलाया है। कभी कट्टर दुश्मन रहे पाकिस्तान को इतनी तवज्जों देने को लेकर यूनुस सरकार की भारत में खूब आलोचना हो रही है। इस बीच iTV नेटवर्क ने इसे लेकर एक सर्वे किया है। आइए जानते हैं सर्वे के नतीजे…

क्या कट्टरपंथी यूनुस आजादी की लड़ाई में पाकिस्तानी सेना द्वारा महिलाओं के रेप और अपने लोगों के कत्लेआम को भूल गए हैं?

हां- 71%
नहीं- 23%
कह नहीं सकते- 6%

पाकिस्तान की सेना अब बांग्लादेश की आर्मी को ट्रेनिंग देगी .. आपकी राय?

भारत के खिलाफ साजिश- 41%
भारत से जंग की तैयारी- 18%
अपनी सेना को मजबूत बनाना- 38%
कह नहीं सकते- 3%

बांग्लादेश में पाकिस्तान का बढ़ता दखल भारत के लिए खतरे का संकेत है?

हां- 74%
नहीं- 25%
कह नहीं सकते- 1%

भारत की बढ़ी चिंता

बांग्लादेश में पाकिस्तान की सेना पहुंचने से भारत के माथे की लकीरें बढ़ना स्वाभाविक है। बांग्लादेश का अचानक पाकिस्तान प्रेम किसी को भी पच नहीं रहा है। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के रवैये को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे वो पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कोई बड़ी साजिश रच रही हो।

पाकिस्तान हुआ खुश

बता दें कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पाकिस्तान को खुश करने की पूरी कोशिश कर रही है। बांग्लादेश ने भारत से शेख हसीना को वापस करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि उसकी यह मांग पाक को खुश करने के लिए है। मालूम हो कि जब पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह हुआ था और बांग्लादेश का जन्म हुआ था, उस वक्त शेख हसीना के पिता शेख मुजीब-उर-रहमान ने पूरे विद्रोह का नेतृत्व किया था। शेख हसीना की यही पहचान आज उनकी सबसे बड़ी दुश्मन बनी हुई है। हसीना के खिलाफ सख्त रुख अपनाकर बांग्लादेश, पाकिस्तान को खुश करना चाहता है।

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान जैसा हाल होगा इस मुस्लिम देश का , पाक की राह पर एर्दोगन, जानें 2021 वाली घटना