Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • जापान एयरलाइंस पर साइबर अटैक, विमान सेवाएं प्रभावित, टिकटों की बिक्री पर रोक

जापान एयरलाइंस पर साइबर अटैक, विमान सेवाएं प्रभावित, टिकटों की बिक्री पर रोक

जापान एयरलाइंस पर साइबर अटैक हुआ है। इसकी वजह से हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। टिकट बिक्री भी बंद हो गई है।

Japan Airlines cyber attack
inkhbar News
  • Last Updated: December 26, 2024 08:27:40 IST

नई दिल्लीः जापान एयरलाइंस पर साइबर अटैक हुआ है। इसकी वजह से हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। टिकट बिक्री भी बंद हो गई है। एयरलाइंस के बैगेज चेक-इन सिस्टम में भी दिक्कत आ रही है। जापान एयरलाइंस इस समस्या को सुलझाने की कोशिश कर रही है।

ट्वीट कर दी जानकारी

जापान एयरलाइंस ने ट्वीट कर इस साइबर अटैक की जानकारी दी। पोस्ट में लिखा है – आज सुबह 7.24 बजे से हमारे इंटरनल और एक्सटरनल नेटवर्क इक्विपमेंट्स पर साइबर हमला हुआ है। इसकी वजह से हमारे सिस्टम में समस्याएं आ रही हैं।  इसका असर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों पर पड़ रहा है। साइबर अटैक के कारण टिकटों की बिक्री बंद कर दी गई है। हम समस्या को समाधान करने की कोशिश कर रहे हैं।

 

देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन

आपको बता दें जापान एयरलाइंस देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइंस है। जापान में इससे पहले भी साइबर अटैक हुआ है। जून में पॉपुलर जापानी वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म निकोनिको पर साइबर अटैक हुआ था, जिसके कारण उसे अपनी सेवाएं निलंबित करनी पड़ी थी।

ये भी पढ़ेंः- बांग्लादेश में हिंदुओं के बाद अब ईसाईयों का जीना मुश्किल, जिहादियों ने क्रिसमस पर 17 घरों को फूंका

ऐसे पागलों को मार-मारकर भगा देंगे…, महाकुंभ को लेकर पन्नू की गीदड़भभकी पर भड़का आखाड़ा परिषद

Tags

japan news