Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • अल्लाहू अकबर रट रहा था यात्री, तभी नीचे गिरने लगा जहाज, कजाकिस्तान प्लेन क्रैश का VIDEO देख रूह कांप जाएगी

अल्लाहू अकबर रट रहा था यात्री, तभी नीचे गिरने लगा जहाज, कजाकिस्तान प्लेन क्रैश का VIDEO देख रूह कांप जाएगी

कजाकिस्तान विमान हादसे के बाद केबिन का बेहद दर्दनाक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो विमान हादसे के आखिरी पलों का बताया जा रहा है। जिसमें यात्री अल्लाहु अकबर-अल्लाहु अकबर कहते नजर आ रहे हैं।

Kazakhstan Plane crash Video
inkhbar News
  • Last Updated: December 26, 2024 09:57:28 IST

नई दिल्लीः कजाकिस्तान के अक्तौ के पास बुधवार को एक बड़ा प्लेन हादसा हुआ, जिसमें कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्लेन में 62 यात्री थे और 5 क्रू मेंबर। प्लेन क्रैश का वीडियो अब इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो इतना भयानक है कि आपका दिल दहल जाएगा। वीडियो में यात्रियों के आखिरी वक्त को दिखाया गया है।

देखें वीडियो

वायरल वीडियो को @clashreport ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट किया है, जिसमें एक यात्री लगातार अल्लाह-हू-अकबर कह रहा है। यात्री विमान के अंदर का भयावह मंजर को रिकॉर्ड कर रहा था तभी विमान तेजी से नीचे गिरने लगा। उस दौरान विमान में मौजूद बाकी लोग डर के मारे चीख रहे थे।

आपाकालीन लैंडिंग हुई

विमान कैस्पियन सागर के पश्चिमी तट पर अजरबैजान की राजधानी बाकू से दक्षिणी रूस के चेचन्या के ग्रोज्नी शहर के लिए उड़ान भर रहा था। अजरबैजान एयरलाइंस ने कहा कि विमान ने अक्तौ से करीब 3 किलोमीटर दूर “आपातकालीन लैंडिंग” की। 62 यात्रियों और चालक दल के पांच सदस्यों को ले जा रहे विमान को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी, जिसमें 32 लोगों को अधिकारियों ने बचा लिया।

अजरबैजान में राष्ट्रीय शोक

राजधानी बाकू से रूस के ग्रोज्नी जा रहे एम्ब्रेयर 190 यात्री विमान दुर्घटना में मृतकों के सम्मान में अजरबैजान ने गुरुवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने बुधवार को इस त्रासदी के बाद एक दिन का शोक मनाने के आधिकारिक आदेश पर हस्ताक्षर किए। अलीयेव को दुर्घटना की खबर तब मिली जब वह सेंट पीटर्सबर्ग जाने के लिए रूसी हवाई क्षेत्र में थे। वह वहां एक शिखर सम्मेलन के लिए जा रहे थे। दुर्घटना के बारे में जानने के बाद, उन्होंने अपने विमान को देश वापस लौटने का आदेश दिया।

ये भी पढ़ेंः- जापान एयरलाइंस पर साइबर अटैक, विमान सेवाएं प्रभावित, टिकटों की बिक्री पर रोक

सड़कों पर आएगा मुसलमान, किताब जब्त.., सलमान रुश्दी की किताब पर मौलाना ने सरकार को दी खुली धमकी

Tags

Kazakhstan