Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • ओवन में इन बर्तनों में करते है खाना गर्म तो हो जाइए सावधान! बम की तरह फट जाएगा ओवन, जानिए कारण

ओवन में इन बर्तनों में करते है खाना गर्म तो हो जाइए सावधान! बम की तरह फट जाएगा ओवन, जानिए कारण

माइक्रोवेव अवन में आप रोज़ाना खाना गर्म करते होंगे, लेकिन क्या आपको पता है स्टील,प्लास्टिक के बर्तनों में खाना रखकर गर्म करना रिस्की हो सकता है। ओवन में मेटल के बर्तन इस्तेमाल करने से पहले उसके बुकलेट या ओवन पर लिखे इंस्ट्रक्शन को पढ़ लें।

Be careful when you cook food in these utensils in the oven. The oven will explode like a bomb
inkhbar News
  • Last Updated: December 26, 2024 12:31:45 IST

नई दिल्ली: माइक्रोवेव अवन में आप रोज़ाना खाना गर्म करते होंगे, लेकिन क्या आपको पता है स्टील,प्लास्टिक के बर्तनों में खाना रखकर गर्म करना खतरनाक हो सकता है। वैसे तो एक्सपर्ट कहते हैं कि मोइक्रोवेव ओवन में खाने को गर्म करके नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से खाने में पोषक तत्व घट जाते हैं, जो हमें नुकसान पहुंचाए या ना पहुंचाए, लेकिन कुछ ऐसे बर्तनों में इन फूड्स को गर्म करना जरूर सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। जानते हैं किन बर्तनों और किन चीजों में भोजन रखकर ओवन में गर्म करने से बचना चाहिए।

कैंसर होने का रिस्क

1. ज्यादातर लोग ओवन में प्लास्टिक के बर्तन, जैसे लंच बॉक्स आदि में रखकर खाना गर्म कर लेते हैं। यह हमारी सेहत के लिए बेहद ही नुकसानदायक हो सकता है। इसके बारे में एक्सपर्ट का भी यही कहना है कि प्लास्टिक की चीजों में गर्म खाना रखने से प्लास्टिक में मौजूद कुछ हानिकारक केमिकल्स भोजन में मिल सकता हैं, ये रसायन सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। लगातार ऐसा करने से कैंसर होने का रिस्क बढ़ सकता है।

2. आमतौर पर कुछ लोग स्टील, एल्यूमीनियम के बर्तन में भी खाना गर्म करने लगते हैं। ऐसा करना आपके के लिए जानलेवा साबित हो सकता है, क्योंकि धातु के बर्तन बिजली के लिए सुचालक होते हैं. ऐसे में बर्तन जल्दी गर्म हो जाते हैं, जिससे स्पार्क, ब्लास्ट होने या फिर आग लगने का जोखिम खतरा रहता है। भोजन के साथ साथ बर्तनों का भी नुकसान हो सकता हैं।

Owen

एल्यूमीनियम के बर्तन

3. कई लोग रोटी, पराठा, सब्जी आदि को एल्यूमीनियम फॉयल में रैप करके लंच में रखते है, कई बार खाना फॉयल सहित ओवन में गर्म करने के लिए डाल देते है, जिससे आग लग जाती है। इसलिए एल्यूमीनियम फॉयल को ओवन में ना डालें।

4. ओवन में मेटल के बर्तन इस्तेमाल करने से पहले उसके बुकलेट या ओवन पर लिखे इंस्ट्रक्शन को पढ़ लें। क्योंकि, ओवन मेटल का बना होता है, जो बिजली से चलता है इसमें एक छोटा सा ट्रांसमीटर लगा होता है जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड बनाता है। जिससे रेडिएशन निकलता है जो खाने को गर्म कर देता है।

ओवन के लिए सेफ बर्तन

ओवन में इस्तेमाल करने वाले कांच और प्लास्टिक के बर्तन मिलते है। जो माइक्रोवेव के लिए सेफ होते हैं, ओवन में यूज होने वाले प्लास्टिक का बर्तन और नॉर्मल प्लास्टिक के बर्तन में फर्क होता है। इसलिए ओवन में इस्तेमाल करने वाले बर्तन अलग से ले लेने चाहिए।

ये भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी से मुलाकात, महिला की मौत के बारे में होगी चर्चा