Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • जिनपिंग के उकसावे पर भारत को आंख दिखा रहे यूनुस, iTV सर्वे में खुली बांग्लादेश की सारी पोल

जिनपिंग के उकसावे पर भारत को आंख दिखा रहे यूनुस, iTV सर्वे में खुली बांग्लादेश की सारी पोल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश भी चीन के कर्ज वाले जाल में बुरी तरह से फंसा है। बांग्लादेश पर इस वक्त चीन का करीब 6 बिलियन डॉलर का कर्ज है। बताया जा रहा है कि चीन की शह पर ही बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस भारत को आंखे दिखा रहे हैं।

PM Modi-Mohammed Yunus
inkhbar News
  • Last Updated: December 27, 2024 02:09:17 IST

नई दिल्ली। शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद बांग्लादेश की सत्ता अब मोहम्मद यूनुस के हाथ में है। यूनुस एक अंतरिम सरकार के साथ बांग्लादेश में राज कर रहे हैं। इस बीच बांग्लादेश की विदेश नीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बांग्लादेश अब अपने पुराने सहयोगी भारत को छोड़कर पाकिस्तान और चीन की गोदी में बैठता नजर आ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश भी चीन के कर्ज वाले जाल में बुरी तरह से फंस गया है। बांग्लादेश पर इस वक्त चीन का करीब 6 बिलियन डॉलर का कर्ज है। बताया जा रहा है कि चीन की शह पर ही बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस भारत को आंखे दिखा रहे हैं। इस बीच iTV नेटवर्क ने इस मुद्दे पर एक सर्वे किया है। आइए जानते हैं सर्वे के नतीजे…

बांग्लादेश पर चीन का 6 बिलियन डॉलर का कर्ज है, क्या पाकिस्तान की तरह चीन ने बांग्लादेश को भी कर्ज के जाल में फंसा लिया है?

हां- 82%

नहीं- 18%

कह नहीं सकते-00%

क्या चीन की मंशा पाकिस्तान और बांग्लादेश के जरिये नॉर्थ ईस्ट में आतंक फैलाकर भारत से अलग करने की है?

हां- 83%

नहीं- 17%

कह नहीं सकते- 00%

क्या चीन के कर्ज तले दबे होने की वजह से ही मो. यूनुस भारत को आंख दिखा रहे हैं?

हां- 73%

नहीं- 22%

कह नहीं सकते- 5%

शेख हसीना को बांग्लादेश लाने के प्रयास में भारत को यूनुस सरकार की गीदड़भभकी क्या चीन के उकसावे पर है?

हां- 74%

नहीं- 50%

कह नहीं सकते- 6%

Tags