Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • पहाड़ों में बर्फबारी, तापमान में गिरावट, जानें कैसा है आज आपके शहर का मौसम

पहाड़ों में बर्फबारी, तापमान में गिरावट, जानें कैसा है आज आपके शहर का मौसम

नए साल के करीब आते ही देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Snowfall in the mountains, drop in temperature, know how the weather is in your city today
inkhbar News
  • Last Updated: December 30, 2024 08:11:04 IST

नई दिल्ली: नए साल के करीब आते ही देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। वहीं अगर आप न्यू ईयर पर कही घूमने का प्लान प्लान बना रहे तो उससे पहले जान ले कि आपके शहर में मौसम का हाल कैसा है.

दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने घने कोहरे और ठंड को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का प्रभाव बना हुआ है। मौसम विभाग ने जनवरी 2025 में नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण और अधिक ठंड पड़ने की संभावना जताई है। प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर समेत अन्य जिलों में कोहरा छाया हुआ है। वहीं बिहार में भी अगले कुछ दिनों तक मध्यम स्तर का कोहरा रहने और हल्की बारिश की संभावना है। पटना, गया, बक्सर, नालंदा सहित कई जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान है।

Weather update today

पंजाब और हरियाणा में रविवार को सामान्य से कम तापमान दर्ज किया गया। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश हुई और घना कोहरा छाया रहा। वहीं 31 दिसंबर तक मौसम विभाग ने घने कोहरे और शीतलहर की संभावना जताई है, साथ ही येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

पहाड़ों पर बर्फबारी

कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण जनजीवन बाधित है। कश्मीर घाटी का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है, जबकि हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। हालांकि सैलानियों की भीड़ के कारण ट्रैफिक जाम हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड और खराब मौसम का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें: राम चरण को उनके ही फैन ने दी धमकी, RIP का भेजा लेटर, कही ये बात..