Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Look Back 2024: इंस्टाग्राम पर गुलाबी साड़ी से लेकर डोली चायवाला तक, जानें क्या-क्या रहा ट्रेंड?

Look Back 2024: इंस्टाग्राम पर गुलाबी साड़ी से लेकर डोली चायवाला तक, जानें क्या-क्या रहा ट्रेंड?

साल 2024 में इंस्टाग्राम पर कई ट्रेंड्स देखने को मिले, जिसने कई लोगों का दिल जाता और लोगों जमकर उन पर रील बनाएं। इंडियन रीजिनल म्यूजिक ने इस साल इंस्टाग्राम पर धमाल मचाया। हरियाणवी गाना "जले 2" और पंजाबी हिट "वे हानियां" जैसे गानों ने लाखों रील्स पर कब्जा किया।

Look Back 2024 From pink saree to Doli Chaiwala, know what were the trends on Instagram
inkhbar News
  • Last Updated: December 31, 2024 10:02:59 IST

नई दिल्ली: साल 2024 में इंस्टाग्राम पर कई ट्रेंड्स देखने को मिले, जिसने कई लोगों का दिल जाता और लोगों जमकर उन पर रील बनाएं। इस साल न केवल देश बल्कि वैश्विक स्तर पर भी देसी ट्रेंड्स ने अपनी खास जगह बनाई। आइए जानते है इस साल क्या कुछ खास रहा.

ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर पंहुचा इंडियन म्यूजिक

भारतीय कलाकारों ने इस साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी। दिलजीत दोसांझ ने अमेरिकी रैपर सवेटी के साथ “खुट्टी”, किंग ने निक जोनस के साथ “मान मेरी जान” और हर्ष लिखारी ने कनाडाई कलाकार कॉनर प्राइस के साथ “कस्टम्स” गाने पर काम कर इंडियन म्यूजिक को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर पहुंचाया।

Diljit Dosanjh, Nancy Tyagi
कभी खुशी कभी गम के डायलॉग्स

इंडियन रीजिनल म्यूजिक ने इस साल इंस्टाग्राम पर धमाल मचाया। हरियाणवी गाना “जले 2” और पंजाबी हिट “वे हानियां” जैसे गानों ने लाखों रील्स पर कब्जा किया। वहीं मराठी गाना “गुलाबी साड़ी”, तमिल ट्रैक “आड़ा कूड़ा” और भोजपुरी गाना “बंदूक” भी जबरदस्त ट्रेंड में रहे। इसके अलावा इस साल भारतीय ट्रेंड्स ने इंडोनेशिया, जापान और नाइजीरिया जैसे देशों में भी अपनी पहचान बनाई। ‘अशोक मेकअप ट्रेंड’ और बॉलीवुड फिल्मों के डायलॉग्स पर बनी रील्स ने इंटरनेशनल क्रिएटर्स को भी प्रभावित किया। जापान में “कभी खुशी कभी गम” के डायलॉग्स पर लिप-सिंक करते हुए क्रिएटर्स को देखा गया.

सोशल मीडिया स्टार्स

इस साल नैंसी त्यागी, डॉली चायवाला, रैपर हनुमानकाइंड और वायरल वड़ा पाव गर्ल जैसे कई सोशल मेडफिए स्टार्स उभरे। जिन्होंने अपने अलग टैलेंट और अंदाज़ से लोगों को हैरान करने के साथ इंस्टाग्राम पर खूब सुर्खियां भी बटोरीं। 2024 में इंस्टाग्राम न केवल मनोरंजन का साधन बना, बल्कि ट्रेंड्स के ज़रिए लोगों को जोड़ने का काम भी किया। अब देखना यह होगा कि 2025 में कौन से नए ट्रेंड्स छाएंगे।

ये भी पढ़ें: 49 की उम्र में दोबारा शादी के बंधन में बंधेंगी Karisma Kapoor, इस बिजनेसमैन के साथ लेंगी फेरे?