Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • मोटापा होगा छूमंतर, नए साल पर वेट लॉस के लिए अपनाएं ये मजेदार टिप्स

मोटापा होगा छूमंतर, नए साल पर वेट लॉस के लिए अपनाएं ये मजेदार टिप्स

आज के दिन जिम में मेंबर्स बढ़ जाते हैं क्योंकि वजन कम करना और हेल्दी रहना लोगों की पहली प्रायोरिटी बन जाती है। आप सभी को भी कुछ ऐसे बेसिक चीजों को फॉलो जरूर करना चाहिए ताकि आप अपना रेजोल्यूशन पूरा कर सकें।

2025 Weight Loss Goals
inkhbar News
  • Last Updated: January 1, 2025 14:46:01 IST

नई दिल्ली : नए साल पर हर कोई नया रेजुलेशन लाने की कोशिश करते है। अधिकतर लोग तो नए साल के दिन ही वजन कम करने की कसम खाते हैं। आज के दिन जिम में मेंबर्स बढ़ जाते हैं क्योंकि वजन कम करना और हेल्दी रहना लोगों की पहली प्रायोरिटी बन जाती है। आप सभी को भी कुछ ऐसे बेसिक चीजों को फॉलो जरूर करना चाहिए ताकि आप अपना रेजोल्यूशन पूरा कर सकें।

बड़ा टारगेट सेट न करें

कई लोग साल की शुरुआत में ही इतने बड़े लक्ष्य ले लेते हैं कि कुछ ही दिनों में हार मान लेते हैं। इसलिए हमेशा छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं और फिर उन्हें हासिल करें। उदाहरण के लिए, सबसे पहले आप तय करें कि आपको रोजाना जिम जाना है। आपको कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज करनी है या फिर आपको 1 महीने में 5 किलो से 15 किलो वजन के बराबर अपनी ताकत बढ़ानी है। ऐसा करने से आपको खुद में सुधार भी दिखेगा।

 

रिसर्च करें

माना कि हर कोई पर्सनल ट्रेनर की फीस दे पाना मुश्किल है। तो आप अपने मन के सारे सवाल जैसे कि फिटनेस संबंधित हर सवाल का जवाब मिल जाएगा। जैसे कैलोरी काउंट के बारे में पढ़ें, मैक्रोज़ के बारे में पढ़ें इससे आपको अपने शरीर को ओर बेहतर ढंग से समझ सकेंगे।

फिटनेस पार्टनर बनाएं

अकेले जिम जाना शुरुआत में कुछ लोगों को बोरिंग लगता है। इससे बचे रहने के लिए किसी पार्टनर के साथ जिम जाएं। ऐसा करके आप आसानी से रोजाना जिम जाने का नियम बना लेंगे और वजन कम कर पाएंगे।

 

न्यूट्रिशन लेवल देखें

आप आज से ये नियम बनाएं कि कभी भी कोई भी चीज बिना न्यूट्रिशन लेवल पढ़ें उसका सेवन न करें, जिन चीजों में चीन,फैट, कृत्रिम चीजें मिली हुई हैं। यह सब अगर आप फॉलो करेंगे तो आप अपने वजन में फरक देख पाएंगे।

 

 

यह भी पढ़ें :-

इस साल रिलीज होंगी धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज, हाउसफुल 5 से लेकर आश्रम 4 तक लगेगा मसालेदार तड़का

 

Tags