Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी, नहीं थम रहा प्रदूषण, AQI फिर पहुंचा 400 पार

दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी, नहीं थम रहा प्रदूषण, AQI फिर पहुंचा 400 पार

दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार सुबह घने कोहरे के साथ शीतलहर का प्रकोप जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, रविवार सुबह 5:30 बजे दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Cold wave continues in Delhi, pollution not stopping, AQI again crosses 400
inkhbar News
  • Last Updated: January 5, 2025 08:36:40 IST

नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार सुबह घने कोहरे के साथ शीतलहर का प्रकोप जारी है। हालांकि शनिवार की तुलना में कोहरा कुछ कम रहा, लेकिन गलन और ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया। वहीं ठंड के कारण उड़ानों, ट्रेनों और बस सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है।

तापमान और वायु गुणवत्ता का हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, रविवार सुबह 5:30 बजे दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार की तुलना में इसमें हल्की गिरावट देखी गई। वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि दिल्ली की एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) विवेक विहार में सुबह 436 दर्ज की गई. हालांकि कई इलाकों में एक्यूआई सुबह 6 बजे 377 भी दर्ज किया गया. वहीं शनिवार को यह आंकड़ा 385 पर था। वायु प्रदूषण और ठंड के कारण दिल्ली में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें शून्य से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर श्रेणी’ में माना जाता है।

Delhi weather

ट्रांसपोर्ट सेवाएं बाधित

कोहरे के चलते नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। उत्तर रेलवे ने अनुसार 59 ट्रेनें छह घंटे तक की देरी से और 22 ट्रेनें करीब आठ घंटे की देरी से चल रही हैं. वहीं इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी घने कोहरे के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुईं। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी फ्लाइट की जानकारी संबंधित एयरलाइंस से संपर्क कर प्राप्त करें। प्रशासन ने बताया कि सीएटी-III तकनीक का अनुपालन न करने वाली उड़ानों में देरी हो सकती है। बता दें शनिवार को 19 उड़ानों को डायवर्ट किया गया और कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा। इसके साथ ही 400 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई.

ठंड और शीतलहर जारी

ठंड का सबसे ज्यादा असर बेघर लोगों पर पड़ा है। कड़ाके की ठंड और गलन से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग रैन बसेरों में शरण ले रहे हैं। दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे रैन बसेरों में पर्याप्त व्यवस्था की गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड और शीतलहर जारी रहने की संभावना जताई है। साथ ही, सुबह के समय कोहरे की स्थिति बने रहने की भी संभावना है। प्रशासन ने लोगों को आवश्यक सावधानियां बरतने और बिना कारण बाहर न निकलने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें: MP: सिंगरौली में सेप्टिक टैंक में मिले 4 शव, घर से न्यू ईयर पार्टी मनाने निकले थे

Tags