Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • शरीर में दागी सिगरेट और नाखूनों से दिया जख्म, पत्नी के हैवान पति ने किया ऐसा सुलूक, सुनकर फट जाएगा कलेजा

शरीर में दागी सिगरेट और नाखूनों से दिया जख्म, पत्नी के हैवान पति ने किया ऐसा सुलूक, सुनकर फट जाएगा कलेजा

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं, जहां एक पति की हैवानियत का खुलासा हुआ है। बता दें कि शख्स अपनी पत्नी के पैरों में सिगरेट दागता था। इतना ही नहीं आरोपी हैवान पति सिगरेट से जले घाव को नाखून से कुरेदकर उन्हें फिर से ताजा कर देता था।

demon husband
inkhbar News
  • Last Updated: January 5, 2025 13:28:36 IST

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं, जहां एक पति की हैवानियत का खुलासा हुआ है। बता दें कि शख्स अपनी पत्नी के पैरों में सिगरेट दागता था। इतना ही नहीं आरोपी हैवान पति सिगरेट से जले घाव को नाखून से कुरेदकर उन्हें फिर से ताजा कर देता था। पति द्वारा किए गए उत्पीड़न की शिकायत पीड़ित महिला ने पुलिस से की। पीड़ित महिला ने अपने पति के अलावा ससुर और देवर पर छेड़खानी का भी आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

घर से निकाला

पीड़ित महिला का आरोप है कि शादी करने के बाद उसकी जिंदगी ससुरालियों के उत्पीड़न से बर्बाद हो गई। ससुरालियों ने उसे गर्भावस्था की हालत में घर से निकाल दिया था। इस कारण से उसकी सेहत बुरी तरह बिगड़ गई थी और उसने मरे हुए बच्चे की जन्म दिया था। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि- ससुरालियों से तंग आकर उसके मायके वालों ने आठ लाख रुपये भी दिए थे। पुलिस ने पति, सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

ससुरालियों ने की पैसों की डिमांड

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर में बेकनगंज का बताया जा रहा है। पीड़ित महिला कानपुर के पेंचबाग की रहने वाली है। बेकनगंज थाना क्षेत्र के मनोहरनगर शुक्लागंज निवासी एक युवक के साथ उसका निकाह हुआ था। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से उसके ससुलारियों का व्यवहार ठीक नहीं रहा। उसने बताया कि शादी के बाद पति ने अलमारी का कारखाना लगाने के लिए उससे 10 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। इस बात का जब उसने विरोध किया तो वहां उसके साथ मारपीट की जाने लगी।

शरीर पर दिए कई जख्म

पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उसके शरीर पर सिगरेट से दागता था, जिससे उसके पैरों में जख्म हो गए। इसके बाद आरोपी जख्मों को नाखूनों से नोंचकर उन्हें ताजा कर देता था। महिला का आरोप है कि पति के अलावा उसकी सास, ससुर, देवर और ननद भी उसके साथ मारपीट करते थे। यहां तक कि उसे अकेला देखकर उसके ससुर और देवर छेड़खानी किया करते थे। महिला ने कहा कि-उसके मायके वालों ने ससुरालियों की हरकतों से तंग आकर उन्हें 8 लाख रुपये दे दिए, लेकिन उनका जुल्म कम नहीं हुआ। इस घटना को लेकर बेकनगंज थाना इंचार्ज का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Also Read…

पिज्जा खाते समय दांत में अटका चाकू का टुकड़ा, हैरान हुआ परिवार, कंपनी ने दिया ये रिएक्शन

Tags