Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • अब मध्य प्रदेश में भी लगेगा यूपी की तरह जनता दरबार, योगी की तरह CM मोहन सीधे सुनेंगे फरियाद

अब मध्य प्रदेश में भी लगेगा यूपी की तरह जनता दरबार, योगी की तरह CM मोहन सीधे सुनेंगे फरियाद

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने जनता से सीधे संवाद वाले कार्यक्रम की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री आवास में अब जनता दरबार के जरिए जनसुनवाई होगी। बताया जा रहा है कि कल यानी 6 जनवरी को भोपाल में स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जनता दरबार लगेगा।

Mohan Yadav
inkhbar News
  • Last Updated: January 5, 2025 23:14:59 IST

भोपाल/लखनऊ/नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में भी अब उत्तर प्रदेश की तरह मुख्यमंत्री का जनता दरबार लगेगा। सीएम मोहन यादव ने जनता से सीधे संवाद वाले कार्यक्रम की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री आवास में अब जनता दरबार के जरिए जनसुनवाई होगी। बताया जा रहा है कि कल यानी 6 जनवरी को भोपाल में स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जनता दरबार लगेगा।

तीन गांवों का नाम बदला

सीएम मोहन ने उज्जैन जिले की 3 पंचायतों का नाम बदल दिया है। उन्होंने उज्जैन के मौलाना गांव का नाम बदलकर विक्रम नगर और जहांगीरपुर का नाम जगदीशपुर कर दिया है। इसके अलावा गजनी खेड़ा का नाम बदलकर चामुंडा माता नगरी कर दिया है।

खटकता है मौलाना नाम

बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को उज्जैन के बड़नगर पहुंचे थे। इस दौरान एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने तीनों गांवों का नाम बदलने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि एक गांव का नाम उन्हें बहुत ज्यादा खटकता है और वो नाम है मौलाना। हमें समझ नहीं आता है कि इस गांव का मौलाना से क्या संबंध है। जब भी इस गांव नाम लिखो तो पेन अटक जाता है।

सीएम ने और क्या कहा…

इसके साथ ही सीएम मोहन यादव नाम बदलने की राजनीति पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जब चेन्नई और मुंबई जैसे बड़े शहरों के नाम बदल सकते हैं तो फिर हम लोग अपनी पंचायतों के नाम क्यों नहीं बदल सकते हैं? उन्होंंने कहा कि नाम बदलने में भी कोई भी परेशानी वाली बात नहीं है। किसी को भी इस फैसले से दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश में 10 लाख की मैगी उड़ा ले गए चोर, ऐसे किया कंटेनर ट्रक पर हाथ साफ