Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • जहां बन रहा था लोगों के लिए खाना, वहीं कुत्ते को नहलाया और झाड़ू से चलाई सब्जी, वीडियो देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

जहां बन रहा था लोगों के लिए खाना, वहीं कुत्ते को नहलाया और झाड़ू से चलाई सब्जी, वीडियो देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। कई बार कुछ वीडियो ऐसे सामने आते हैं, जिनको देखकर हम अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

food
inkhbar News
  • Last Updated: January 6, 2025 12:27:31 IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। कई बार कुछ वीडियो ऐसे सामने आते हैं, जिनको देखकर हम अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि होटल या रेस्टोरेंट के किचन में खाना बनाने वाले क्या-क्या कारनामे करते हैं। अगर आप भी बाहर का खाना खाने को शौकीन हैं, ये वीडियो आपको काफी चौंका देगा।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा सच

जानकारी के अनुसार इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ड्रेडमाव ऑफिशियल नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक रेस्टोरेंट के किचन की सीसीटीवी फुटेज नजर आ रही है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे हर होटल या रेस्टोरेंट ये दावा करता है कि उनका किचन एक दम साफ सुथरा होता है। ये वायरल वीडियो कुछ रेस्टोरेंट्स के किचन की पोल खोल रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि होटल स्टाफ रेस्टोरेंट की सफाई कर रहा है, वो जिस झाड़ू से रेस्टोरेंट का फ्लोर क्लीन कर रहा है, उसी फ्लोर क्लीन वाले से झाड़ू से वह पक रही सब्जी भी चलाने लगता है।

घर का खाना खाएं

इस वीडियो ने काफी लोगों को हैरान कर दिया है। बहुत से यूजर्स जो बाहर खाना खाने के शौकीन हैं वह इस वीडियो को देखने के बादस काफी परेशान हो गए हैं। वीडियो पर कमेंट करके एक यूजर ने लिखा कि, अब तो कहीं बाहर खाना खाने का मन ही नहीं होगा। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि, उन्हें इस बात का काफी अंदाजा है कि बाहर के रेस्टोरेंट में खाना कैसे बनया जाता है, इसलिए वो घर का ही खाना खाते हैं। एक यूजर ने दावा भी किया कि ये वीडियो एआई की मदद से बनाया गया है और कहीं भी ऐसा नहीं होता है। कुछ यूजर्स ने उसके कमेंट पर सहमति भी जताई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dreadmaw Official (@dreadmawofficial)

Also Read…

शौर्य सम्मान में महाकुंभ को लेकर CM योगी का बड़ा दावा, बोले- प्रयागराज आकर देख लो पहचान गए तो मान लूंगा