Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • दिल्लीवालों को कांग्रेस देगी 25 लाख का मुफ्त इलाज, चुनाव से पहले पार्टी की दूसरी गारंटी

दिल्लीवालों को कांग्रेस देगी 25 लाख का मुफ्त इलाज, चुनाव से पहले पार्टी की दूसरी गारंटी

कांग्रेस पार्टी दिल्ली वालों के जीवन रक्षा योजना लेकर आई है। इसके तहत दिल्ली के सभी नागरिकों को 25 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा यानी दिल्ली के सभी लोग 25 लाख तक का फ्री इलाज करा सकते हैं।

Congress Guarantee
inkhbar News
  • Last Updated: January 8, 2025 12:43:29 IST

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता को दूसरी गारंटी दे दी है। कांग्रेस पार्टी दिल्ली वालों के जीवन रक्षा योजना लेकर आई है। इसके तहत दिल्ली के सभी नागरिकों को 25 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा यानी दिल्ली के सभी लोग 25 लाख तक का फ्री इलाज करा सकते हैं। इससे पहले कांग्रेस ने अपनी पहली गारंटी दी थी। पार्टी ने दिल्ली की महिलाओं के लिए प्यारी दीदी योजना लेकर आई है। इस योजना के तहत चुनाव जीतने पर कांग्रेस दिल्ली की सभी महिलाओं को 2500 रुपए देगी।

सत्ता में आते ही लागू होगी योजना

कांग्रेस नेता और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने ‘प्यारी दीदी योजना’ की घोषणा करते हुए कहा था कि अगर कांग्रेस दिल्ली में सत्ता में आती है तो पार्टी महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद देगी। शिवकुमार ने भरोसा दिलाया कि पार्टी की पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दी जाएगी। कर्नाटक में भी इसी तरह की योजना सफलतापूर्वक चल रही है।

आप से बढ़कर कांग्रेस की योजनाएं

कांग्रेस जीवन रक्षा योजना और प्यारी दीदी योजना आम आदमी पार्टी के योजनाओं को टक्कर देने के लिए लेकर आई है। आपको बता दें इससे पहले आम आदमी पार्टी दिल्ली की महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना लाने का वादा किया, जिसके तहत सरकार बनने पर सभी महिलाओं को 2100 रुपए देगी। इसी के साथ दिल्ली में इलाज के लिए भी केजरीवाल सरकार ने संजीवनी योजना लाने का वादा किया।

इस दिन होंगे दिल्ली में चुनाव

आपको बता दें दिल्ली की 70 सीटों पर चुनाव होने हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। राजधानी दिल्ली में 5 फरवरी को एक ही चरण में चुनाव होगा। चुनाव के नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी। चुनाव में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी , भाजपा और कांग्रेस मैदान में हैं।

Also Read-  दिल्ली में महाबवाल! आतिशी के घर के सामने संजय सिंह-सौरभ भारद्वाज का धरना, पुलिस ने शीशमहल में जाने से रोका

अब मचेगा घमासान! कनाडा को ट्रंप ने बताया USA का राज्य, मैप देखकर ट्रूडो ने दिया मुंहतोड़ जवाब