Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • आज का राशिफल: शश राजयोग बनेगा लाभकारी, मेष से तुला राशि वालों की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: शश राजयोग बनेगा लाभकारी, मेष से तुला राशि वालों की बदलेगी किस्मत

11 जनवरी 2025 कई राशियों के लिए बेहद खास साबित होने वाला है। चंद्रमा आज वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा और रोहिणी से मृगशिरा नक्षत्र में संचार करेगा। चंद्रमा का परिवर्तन आपकी दिनचर्या में थोड़े बदलाव ला सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं।

aaj ka rashifal 11 january
inkhbar News
  • Last Updated: January 11, 2025 08:27:21 IST

नई दिल्ली: 11 जनवरी 2025 कई राशियों के लिए बेहद खास साबित होने वाला है। चंद्रमा आज वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा और रोहिणी से मृगशिरा नक्षत्र में संचार करेगा। इस दौरान शनि और चंद्रमा के बीच बनने वाला चतुर्थ दशम योग कुछ राशियों के लिए शुभ फलदायक होगा। साथ ही, शनि महाराज का शश राजयोग कई राशियों की जिंदगी में खुशियां और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर तुला राशि तक का आज का राशिफल।

मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए बेहद लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे।

aries horoscope

वृषभ (Taurus)

चंद्रमा का परिवर्तन आपकी दिनचर्या में थोड़े बदलाव ला सकता है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें और किसी भी विवाद से बचें। परिवार के साथ समय बिताएं और अपनी सेहत पर ध्यान दें।

मिथुन (Gemini)

आज का दिन आपके लिए विशेष लाभकारी रहेगा। करियर में तरक्की के योग हैं और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। नए लोगों से जुड़ाव होगा जो भविष्य में मददगार साबित होंगे।

gemini Horoscope

कर्क (Cancer)

दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है, लेकिन धैर्य से काम लें।

सिंह (Leo)

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। नौकरी और व्यवसाय में बाधाएं आ सकती हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें और अपनी सेहत पर ध्यान दें।

कन्या (Virgo)

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। कोई पुराना निवेश लाभ दे सकता है। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

Virgo Horoscope

तुला (Libra)

शश राजयोग के प्रभाव से आपका दिन शुभ रहेगा। नए अवसर मिलेंगे और धन लाभ होने की संभावना है। विवाह योग्य लोगों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)

दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

धनु (Sagittarius)

यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

मकर (Capricorn)

दिन सामान्य रहेगा। सोच-समझकर निर्णय लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

capricorn

कुंभ (Aquarius)

नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी। निवेश के लिए दिन अच्छा है। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मीन (Pisces)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और धन लाभ होगा। परिवार में खुशहाली रहेगी।

ये भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर इस तरह करें सूर्य-शनि देव को प्रसन्न, 9 साल बाद बन रहा ये अद्भुत संयोग